विज्ञापन
This Article is From May 06, 2017

दिल्‍ली : तुगलकाबाद इलाके में गैस लीक, 300 से भी ज्‍यादा स्‍कूली छात्राएं अस्‍पताल में भर्ती-केजरीवाल ने कहा सब सुरक्षित

स्‍कूल के पास कंटेनर डिपो से गैस लीक होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया जा रहा है.

दिल्‍ली : तुगलकाबाद इलाके में गैस लीक, 300 से भी ज्‍यादा स्‍कूली छात्राएं अस्‍पताल में भर्ती-केजरीवाल ने कहा सब सुरक्षित
पड़ोस के कंटेनर डिपो से गैस लीक होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया जा रहा है. घायल बच्चों का हालचाल जानने पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल.
  • पास के कंटेनर डिपो से गैस लीक होने का अनुमान
  • अस्‍पताल ने कहा-सभी बच्‍चे खतरे से बाहर
  • स्‍कूल से 100 से भी अधिक बच्‍चों को निकाला गया
नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्‍ली के तुगलकाबाद के पुल प्रहलादपुर में गैस लीक होने से 300 से भी अधिक स्‍कूली छात्राओं को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. ये सभी छात्राएं रानी लक्ष्‍मी सर्वोदय कन्‍या विद्यालय की हैं. बेहोश हुए सभी बच्चियों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. पूरे स्‍कूल को खाली करा लिया गया है. 100 से अधिक बच्चियों को स्‍कूल से निकाला गया है. तीन अलग-अलग अस्‍पतालों में बच्चियों को भर्ती कराया गया है. एजेंसी एएनआई के मुताबिक नौ टीचरों को भी भर्ती कराया गया है. अस्‍पताल के मुताबिक सभी छात्राओं की हालत खतरे से बाहर है. इनका हाल जानने के लिए उपराज्‍यपाल अनिल बैजल अस्‍पताल पहुंचे.

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया भी बच्चियों का हाल जानने के लिए अस्‍पताल पहुंचे. केजरीवाल ने कहा,''स्थिति नियंत्रण में है. डॉक्‍टरों ने कहा है कि चिंता करने की कोई बात नहीं है.'' उन्‍होंने कहा कि मामले में पुलिस केस रजिस्‍टर किया गया है.

दरअसल जब यह घटना हुई तब कक्षाएं चल रही थीं और बच्‍चों ने सांस लेने में दिक्‍कत की बात कही. स्‍कूल की वाइस प्रिंसिपल ने कहा कि गैस लीक होने की वजह से कुछ बच्‍चों ने आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की. स्‍कूल के पास स्थित कंटेनर डिपो से गैस के लीकेज होने की आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है. मौके पर पुलिस और बचाव दल उपस्थित हैं. राहत कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहे हैं.

पुलिस के मुताबिक तुगलकाबाद के कस्‍टम इलाके में यह घटना घटी. कंटेनर डिपो से गैस लीक होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया जा रहा है. दिल्‍ली फायर सर्विस के अधिकारियों को सबेरे करीब 7:35 मिनट पर घटना के बारे में सूचित किया गया. फायर विभाग का कहना है कि हालांकि गैस लीक होने की वजह का अभी तक कारण स्‍पष्‍ट नहीं है लेकिन इसको नियंत्रित करने के लिए सात टीमें वहां भेजी गई हैं.
 
delhi gas leak
दिल्ली के प्रहलादपुर में गैस लीक की घटना में घायल हुए बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि वह अस्‍पताल जाएंगे और उन्‍होंने कुछ बच्‍चों से फोन पर बात की है. उन्‍होंने कहा, ''मैंने डीएम से मामले की जांच के लिए कहा है...डॉक्‍टरों ने भी बताया कि कोई समस्‍या नहीं है.''
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Pul Prahladpur, Gas Leak, Gas Leak In Rani Laxmibai School, Container Depot, Tuglakabad, Tuglakabad Gas Leak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com