विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2018

बढ़ सकता है गरीब रथ ट्रेनों का किराया, जानिये क्या है कारण...

गरीब रथ एक्सप्रेस आम आदमी के लिए सस्ते किराये की सुविधा के साथ शुरू की गई वातानुकूलित ट्रेन है.

बढ़ सकता है गरीब रथ ट्रेनों का किराया, जानिये क्या है कारण...
रेलवे एक दशक पहले तय हुए बेडरोल का दाम भी बढ़ाने पर विचार कर रहा है.
  • रेल यात्रियों को लग सकता है झटका
  • गरीब रथ ट्रेनों का किराया बढ़ सकता है
  • बेडरोल की कीमत भी बढ़ाने पर हो रहा विचार
नई दिल्ली: रेल यात्रियों को एक बड़ा झटका लगने वाला है. आने वाले दिनों में 'गरीब रथ एक्सप्रेस' का किराया बढ़ सकता है. गरीब रथ एक्सप्रेस आम आदमी के लिए सस्ते किराये की सुविधा के साथ शुरू की गई वातानुकूलित ट्रेन है. रेलवे एक दशक पहले तय हुए बेडरोल के 25 रुपये के किराये को भी बढ़ाने पर विचार कर रहा है, जिससे किराये में खासी बढ़ोतरी हो सकती है. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

यह भी पढ़ें : रेलवे घटा सकता है 25 शताब्दी ट्रेनों का किराया, जानिये क्या कारण...

उन्होंने कहा कि कपड़े के रखरखाव की लागत में तीव्र बढ़ावा होने से यह समीक्षा दूसरी ट्रेनों में भी लागू हो सकती है. 'गरीब रथ' ट्रेनों की तरह दूसरी ट्रेनों में भी बेडरोल की कीमतों में एक दशक में कोई इजाफा नहीं हुआ है. उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के कार्यालय से एक नोट आने के बाद यह विचार किया जा रहा है.

VIDEO : रेलवे के नए नियम, विकलांगों को मिलेगी लोअर बर्थ


इस नोट में पूछा गया था कि 'गरीब रथ' में किराये का पुनरीक्षण क्यों नहीं किया गया और अनुशंसा की कि बेडरोल की लागत को ट्रेन के किराये में शामिल किया जाए.

(इनपुट: भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Garib Rath Express, Indian Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com