दिल्ली में गुरुवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने पुर्तगाल में बैठे गैंगस्टर छोटा भाऊ हिमांशु (Gangster Himanshu Bhau) के गुर्गे गोली को ढेर कर दिया और दूसरे गुर्गे चूरन को धर दबोचा. खास बात यह है कि भारत से जाली पासपोर्ट पर फरार और पुर्तगाल में बैठकर हिमांशु भाऊ अपने एक इशारे पर दिल्ली में गोली चलवा रहा है. इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जुर्म की दुनिया में उसकी तूती किस कदर बोलती है. दूसरे देश में बैठकर हिमांशु देश की राजधानी में अपने एक इशारे पर गोलियां चलवा रहा है. गैंगस्टर हिमांशु भाऊ हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है. उसकी उम्र 21 से 22 साल के बीच है. लेकिन उसका नाम टॉप मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर्स की लिस्ट में शुमार है.
ये हैं टॉप मोस्ट वॉन्टेड: हिमांशु भाऊ:
इंटरपोट ने छोटा भाई हिमांशु के खिलाफ साल 2023 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. उस पर ढाई लाख रुपए का इनाम भी घोषित है. छोटा डॉन के नाम से फेमस हिमांशु भाऊ पर कथित तौर पर जाली पासपोर्ट के जरिए साल 2022 में भारत से विदेश भागने का आरोप है. इंटरपोल को उसकी आखिरी लोकेशन पुर्तगाल की मिली थी, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हिमांशु भाऊ पुर्तगाल में छिपा बैठा है. हिमांशु कितना शातिर है, इसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि विदेश में बैठकर भी वह दर्जनों शूटर्स का सिंडिकेट चला रहा है. उस पर मर्डर और वसूली जैसे आपराधिक मामले दर्ज हैं.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दीपक उर्फ सोनू
दीपक उर्फ सोनू हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है. वह टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शार्प शूटर है. उसका नाम साल 2018 में हुए दो मर्डर में शामिल है. वह साल 2020 में रोहिणी सेक्टर 24 में हुए एक मर्डर में वॉन्टेड चल रहा है.
कपिल सांगवान उर्फ नंदू
कपिल सांगवान दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है. उस पर 2 लाख का इनाम घोषित है. लूट, हत्या और रंगदारी मेत उस पर दर्जनों केस दर्ज हैं. साल 2019 में जेल से परोल पर बाहर आने के बाद से वह फरार है. उस पर मकोका लगा हुआ है.
महफूज अली उर्फ बॉबी
महफूज अली उर्फ बॉबी दिल्ली का रहने वाला है. वह हाशिम बाबा गैंग का सदस्य है. अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया है. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही है.
राशिद उर्फ केबलवाला
राशिद केबलवाला भी दिल्ली का रहने वाला है और वह हाशिम बाबा गैंग का सदस्य है. वह नॉर्थ ईस्ट दिल्ली गैंगवार का अहम चेहरा रहा है. हाशिम और नासिर के बीच विवाद के बाद वह केबलवाला नाम से फेमस हो गया. दोनों ने मिलकर हाशिम बाबा गैंग को तबाह कर दिया. उस पर हत्या के पांच केस दर्ज हैं.
रोहित उर्फ कारतूस
रोहित उर्फ कारतूस दिल्ली के सुल्तानपुरी का रहने वाला है. वह कौशल गैंग का सदस्य है. उसकी दिल्ली पुलिस लगातार तलाश कर रही है.
नरेश उर्फ सोनू
नरेश उर्फ सोनू दिल्ली के ताजपुर गांव का रहने वाला है. वह टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सदस्य है. वह मोस्ट वॉन्टेड मिस्ट में शामिल है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
गौरव उर्फ चिंटू
गौरव उर्फ चिंटू कौशल गैंग का सदस्य है. वह हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला है. इस मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर की पुलिस तलाश कर रही है.
ये भी पढ़ें-दिल्ली में मुठभेड़ः पुलिस की गोली से ढेर छोटे डॉन भाऊ का गुर्गा 'गोली', दबोचा गया 'चूरन'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं