विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2023

दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ा झूला चलते चलते बीच में रुका, 20 लोग बचाए गए

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर सुभाष रामलीला मैदान से 20 से अधिक लोगों के बड़े झूले पर फंसे होने की जानकारी देने के लिए फोन आया.

दिल्ली में बंद पड़ा झूला, उतारे गए लोग

नई दिल्ली:

दिल्ली के बाहरी उत्तरी क्षेत्र में स्थित रामलीला मैदान में तकनीकी खराबी के कारण एक बड़ा झूला चलते चलते बीच में ही रुक गया, जिसके बाद 20 लोगों को झूले से सुरक्षित उतारा गया. दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित हो रहे इस घटना के वीडियो में कई लोग बड़े झूले में फंसे हुए नजर आ रहे हैं, जिन्हें बचाने के लिए अन्य लोग झूले पर चढ़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं.

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर सुभाष रामलीला मैदान से 20 से अधिक लोगों के बड़े झूले पर फंसे होने की जानकारी देने के लिए फोन आया. उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और चार पुरुष, 12 महिलाओं तथा चार बच्चों सहित 20 लोगों को झूले से सुरक्षित उतार लिया गया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
ब्राजील की गायों में दौड़ रहा 'कृष्णा' का खून, समझें भावनगर के महाराज के गिफ्ट से कैसे बनी इतनी बड़ी मिल्क इंडस्ट्री?
दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ा झूला चलते चलते बीच में रुका, 20 लोग बचाए गए
5 साल... 5 हजार वीजा और ₹300 करोड़ की कमाई, दिल्‍ली पुलिस ने फर्जी वीजा फैक्‍ट्री का किया भंडाफोड़
Next Article
5 साल... 5 हजार वीजा और ₹300 करोड़ की कमाई, दिल्‍ली पुलिस ने फर्जी वीजा फैक्‍ट्री का किया भंडाफोड़
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com