Gaganyaan Mission Test: गगनयान मिशन के टेस्ट व्हीकल की लॉन्चिंग टल गई है.गगनयान मिशन पहली परीक्षण उड़ान को 5 सेकेंड पहले रोका गया है. बता दें कि इस क्रू मिशन के लॉन्च को रोका गया है. अब आज इसकी लॉन्चिंग नहीं होगी.
इसकी जानकारी इसरो चीफ एस सोमनाथ (S Somnath) ने खुद दी है. उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों से यह किया गया है.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा, लिफ्ट-ऑफ का प्रयास आज नहीं हो सका. इंजन इग्निशन नॉमिनल कोर्स में नहीं हुआ है, हमें यह पता लगाने की जरूरत है कि क्या गलत हुआ. व्हीकल सुरक्षित है, हमें यह देखने की जरूरत है कि क्या हुआ. हम जल्द ही वापस आएंगे. जो कंप्यूटर फंक्शन रहा है उसने लॉन्च रोक दिया है. हम इसे ठीक करेंगे और जल्द ही लॉन्च शेड्यूल करेंगे.''
"हम जल्द ही आपको...": गगनयान मिशन की पहली टेस्ट उड़ान रोके जाने पर बोले ISRO चीफ pic.twitter.com/MAMbyF8iWQ
— NDTV India (@ndtvindia) October 21, 2023
बता दें कि आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) श्रीहरिकोटा में गगनयान मिशन के मानवरहित टेस्ट मॉड्यूल लॉन्च करने वाला था. लेकिन इंजन इग्निशन न होने के चलते यह टल गया है. इसके बाद अब लॉन्चिंग के लिए नई तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा.
ISRO ने गगनयान मिशन के पहले चरण की टेस्टिंग को रोका, जल्द होगा नई तारीख का ऐलान pic.twitter.com/Xin3RBpVw7
— NDTV India (@ndtvindia) October 21, 2023
गगनयान मिशन का लक्ष्य 2025 में तीन दिवसीय मिशन के तहत मनुष्यों को 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजना और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाना है. अगर भारत गगनयान मिशन में सफल हो जाता है, तो यह अंतरिक्ष में भारतीयों की एक और लंबी छलांग होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं