कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का जन्म 28 जनवरी 1960 में हुबली में हुआ था. वो 63 साल के हैं. बोम्मई लिंगायत समुदाय से आते हैं. उनके पिता एसआर बोम्मई भी कर्नाटक के सीएम रह चुके हैं. एसआर बोम्मई के पुत्र बसवराज कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक हैं. उन्होंने भूमाराद्दी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से 1982 में बीई की डिग्री ली. राजनीति में प्रवेश करते ही पहले जेडीएस में रहे. वो दो बार एमएलसी भी चुने गए. इसके बाद उन्होंने 2008 में जेडीएस का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया. तब से वो तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं.
कर्नाटक के मौजूदा मुख्यमंत्री का पूरा नाम बसवराज सोमप्पा बोम्मई है. कर्नाटक के गृह मामले, कानून, संसदीय मामले के मंत्री रहे, बोम्मई ने हावेरी और उडुपी के जिला प्रभारी मंत्री के रूप में भी कार्य किया. इससे पहले उन्होंने जल संसाधन और सहकारिता मंत्री के रूप में भी काम किया है.कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसआर बोम्मई के पुत्र बसवराज ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग भी की है. उन्होंने जनता दल से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
बसवराज बोम्मई धारवाड़ स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से दो बार, सन 1998 और 2004 में कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य चुने गए. उन्होंने साल 2008 में जनता दल यूनाइटेड छोड़ दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए, सन 2008 के कर्नाटक के विधानसभा चुनावों में बोम्मई हावेरी जिले के शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए. बीएस येदियुरप्पा के पद से इस्तीफा देने के बाद बसवराज बोम्मई को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया गया था.
बीजेपी में येदियुरप्पा के बेहद खास माने जातें हैं बोम्मई
बसवराज बोम्मई को कर्नाटक के सीएम की गद्दी तक पहुंचाने में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का बड़ा योगदान माना जाता है. कहा जाता है कि बोम्मई येदियुरप्पा उनके बेहद करीबी लोगों में से एक हैं. ऐसा इसलिए भी क्योंकि जब येदियुरप्पा से पार्टी हाईकमान ने उनके अलावा किसे मुख्यमंत्री होना चाहिए, के बारे में पूछा था तो उन्होंने सबसे पहले बोम्मई का नाम आगे किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं