विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2017

आंध्र प्रदेश में सड़क हादसा, स्पेन के चार नागरिकों सहित पांच की मौत

चित्तूर जिले में मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर

आंध्र प्रदेश में सड़क हादसा, स्पेन के चार नागरिकों सहित पांच की मौत
चित्तूर में हुई मिनी बस-ट्रक भिड़ंत में चार स्पेनिश नागरिकों सहित पांच की मौत हो गई.
चित्तूर (आंध्रप्रदेश): आंध्र प्रदेश में आज एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई जिसमें स्पेन के चार नागरिकों सहित पांच लोगों की मौत हो गई. यह दुर्घटना प्रदेश के चित्तूर जिले में हुई. इस हादसे में स्पेन के ही दो अन्य लोग घायल हो गए.

बताया जाता है कि चित्तूर जिले में आज एक मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर हो जाने पर स्पेन के चार नागरिकों और उनके वाहन चालक की मौत हो गई. दुर्घटना में स्पेन के दो अन्य नागरिक घायल भी हो गए. यह जानकारी पुलिस ने दी है.

यह भी पढ़ें : कभी भी ढह सकते हैं 100 पुल, हो सकता है बड़ा हादसा; नितिन गडकरी ने संसद को दी जानकारी

यह विदेशी नागरिक अनंतपुरामू जिले से पुडुचेरी जा रहे थे. रास्ते में मदनापल्ले-पुंगानूरू मार्ग के एक मोड़ पर मिनी बस और ट्रक की टक्कर हो गई. विदेशी नागरिक स्पेन के समूह द्वारा संचालित रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट की ओर से अनंतपुरामू के एक गांव में शुरू किए गए विकास कार्यों को देखने आए थे.

VIDEO : डंपर ने मारी इनोवा को टक्कर


चित्तूर जिले के कलेक्टर पीएस प्रद्युम्न ने मदनापल्ले के उप-कलेक्टर वेत्री सेल्वी को निर्देश दिया कि वह घायलों के लिए इलाके के अस्पताल में चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित करें और मृतकों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को बिना किसी देरी के पूरा किया जाए.
(इनपुट एजेंसियों से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Road Accident, 4 Spainish Killed, Road Accident In Andhra Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com