विज्ञापन

इराक में फंसे 4 भारतीय नाविकों ने वापसी के लिए सरकार से लगाई गुहार

यूनियन के जनरल सेक्रेटरी मनोज यादव ने बताया कि ये चारों भारतीय सीफेयरर्स पिछले कुछ समय से बसरा में फंसे हुए हैं और उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता लगातार बढ़ती जा रही है.

इराक में फंसे 4 भारतीय नाविकों ने वापसी के लिए सरकार से लगाई गुहार
इराक में फंसे हैं चार भारतीय
NDTV
मुंबई:

ईरान और इजरायल युद्ध की वजह से खाड़ी देशों में स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है. मौजूदा हालात के बीच अब इराक के बसरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां फंसे 4 भारतीय नाविकों ने सुरक्षित बाहर निकालने को लेकर सरकार से गुहार लगाई है. फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर इन नाविकों की जल्द और सुरक्षित वापसी की मांग की है. 

Latest and Breaking News on NDTV

यूनियन के जनरल सेक्रेटरी मनोज यादव ने बताया कि ये चारों भारतीय सीफेयरर्स पिछले कुछ समय से बसरा में फंसे हुए हैं और उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता लगातार बढ़ती जा रही है.मनोज यादव के मुताबिक हमने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है. ये चारों भारतीय नागरिक हैं और उनकी सुरक्षित वापसी सरकार की जिम्मेदारी है.उन्होंने आगे कहा कि नाविकों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और अगर जल्द कदम नहीं उठाया गया तो हालात और गंभीर हो सकते हैं.

वहीं, इस मामले में एक अन्य शख्स मिस्टर रेक्स (Mr. Rex) ने भी अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि भारत सरकार जल्द से जल्द कार्रवाई करे और इन लोगों को सुरक्षित वापस लाया जाए. यूनियन ने यह भी साफ किया है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे इस मुद्दे को और बड़े स्तर पर उठाएंगे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com