विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2020

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर खुद दी जानकारी

कई बड़े नेताओं को कोरोनावायरस से संक्रमित होने की खबरों के बीच अब खुद पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है.

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर खुद दी जानकारी
प्रणब मुखर्जी ने ट्वीट कर दी कोरोना संक्रमित होने की जानकारी. (फाइल फोटो)
  • पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना की चपेट में
  • मुखर्जी ने ट्वीट कर दी जानकारी
  • संपर्क में आए लोगों से कोविड टेस्ट कराने को कहा
नई दिल्ली:

कई बड़े नेताओं के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की खबरों के बीच अब खुद पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है. पूर्व राष्ट्रपति ने खुद सोमवार को ट्वीट कर जानकारी दी है कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों को कोविड-19 टेस्ट कराने को कहा है. उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'किसी दूसरे प्रॉसिज़र के लिए अस्पताल जाने पर आज मुझे पता चला है कि मैं कोविड-19 से संक्रमित हूं. मैं पिछले हफ्ते मेरे संपर्क में आए हुए लोगों से आग्रह करता हूं कि वो खुद को आइसोलेट करें और अपना कोविड-19 टेस्ट करा लें.' 

बता दें कि इसके पहले गृहमंत्री अमित शाह, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जल संसाधन मंत्री अर्जुन मेघवाल भी कोरोना संकमित पाए गए हैं, और इनका इलाज चल रहा है. 

बता दें कि अब तक केंद्र सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भारतीय जनता पार्टी के कई नेता कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. केंद्र में गृहमंत्री अमित शाह के संक्रमित निकलने के बाद कई नेताओं ने खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लिया था. वहीं, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी भी संक्रमित पाए गए थे. 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना संक्रमित थे, दो-तीन हफ्तों के इलाज के बाद अब वो निगेटिव हैं. उन्हें पिछले हफ्ते डिस्चार्ज कर दिया गया था. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनकी बेटी भी कोविड से संक्रमित हैं. मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी रविवार को कोविड संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने रविवार को इसकी जानकारी दी थी.  

Video: भारत में कोरोना मामलों की स्थिति में सुधार?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pranab Mukherjee Corona Positive, Pranab Mukherjee Tested Corona Positive, Corona Cases In Modi Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com