विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2019

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि, बोले- देश ने ऐसा नेता खो दिया जो...

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि देश ने ऐसा नेता खो दिया है जिन्होंने हमेशा समाज की बेहतरी के लिए काम किया.

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि, बोले- देश ने ऐसा नेता खो दिया जो...
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) का शनिवार को देहांत हो गया. (फाइल फोटो)
  • डॉ. मनमोहन सिंह ने जेटली को दी श्रद्धांजलि
  • कहा, देश ने एक बेहतरीन नेता खो दिया है
  • अरुण जेटली का शनिवार को निधन हो गया
नई दिल्ली:

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) के निधन पर दुख जताते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि देश ने ऐसा नेता खो दिया है जिन्होंने हमेशा समाज की बेहतरी के लिए काम किया. उन्होंने जेटली (Arun Jaitley)  की पत्नी संगीता जेटली को शोक संदेश भेजकर दुख जताया. सिंह ने कहा, ''मुझे हमारे प्रिय अरुण जेटली जी के असामयिक निधन की दुखद और स्तब्ध करने वाली खबर सुनकर बहुत दुख हुआ.'' उन्होंने कहा, ''जेटली जी विख्यात वकील, शानदार वक्ता, बहुत अच्छे प्रशासक और अद्भुत सांसद थे. उनके निधन से हमारे देश ने एक ऐसा नेता खो दिया है जिन्होंने हमेशा समाज की बेहतरी के लिए काम किया.''

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, ''दुख की इस घड़ी में मैं आपके और परिवार के दूसरे सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे.'' कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे एवं कपिल सिब्बल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य नेताओं ने भी जेटली (Arun Jaitley)  के निधन पर दुख प्रकट किया. गौरतलब है कि जेटली का 66 साल की आयु में शनिवार को एम्स में निधन हो गया. पिछले कई दिनों से उनका उपचार चल रहा था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arun Jaitley, Arun Jaitley Death, Manmohan Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com