विज्ञापन
This Article is From May 18, 2025

दुनिया के सामने पाकिस्तान की पोल खोलने से पहले सांसदों को ब्रीफ करेंगे विदेश सचिव, दो चरणों में देंगे जानकारी

जानकारी के मुताबिक, विदेश सचिव विक्रम मिसरी 20 मई को संजय झा, कनिमोझी और श्रीकांत शिंदे के नेतृत्‍व में जाने वाले डेलिगेशन को ब्रीफ करेंगे. वहीं इसके बाद 23 मई को शेष चार डेलिगेशन को ब्रीफ किया जाएगा.

विदेश जाने वाले डेलिगेशन को विदेश सचिव विक्रम मिसरी ब्रीफ करेंगे. (फाइल)
नई दिल्‍ली:

आतंक की पनाहगाह बन चुके पाकिस्‍तान (Pakistan) को बेनकाब करने और ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने के लिए भारत अब सांसदों के सर्वदलीय डेलिगेशन (All Party Delegation) को दुनिया के कई देशों में भेज रहा है. सात डेलिगेशन दुनिया के 32 देशों की यात्राएं करेंगे और बताएंगे कि कैसे पाकिस्‍तान हमेशा से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है. इन डेलिगेशन में विभिन्‍न पार्टियों के सांसदों को शामिल किया गया है. विदेश जाने वाले डेलिगेशन को विदेश सचिव विक्रम मिसरी ब्रीफ करेंगे. 

जानकारी के मुताबिक, विदेश जाने वाले डेलिगेशन को दो चरणों में जानकारी दी जाएगी. पहले चरण में विदेश सचिव विक्रम मिसरी 20 मई को संजय झा, कनिमोझी और श्रीकांत शिंदे के नेतृत्‍व में जाने वाले डेलिगेशन को ब्रीफ करेंगे. वहीं इसके बाद 23 मई को शेष चार डेलिगेशन को ब्रीफ किया जाएगा. इस तरह से विदेश सचिव दो चरणों में सात डेलिगेशन को संबोधित करेंगे. 

20 मई को होने वाली ब्रीफिंग के बाद यह ग्रुप 21 से 23 मई के बीच विदेश का दौरा करेंगे और अपनी बात रखेंगे. वहीं 23 मई को ब्रीफिंग के बाद चार दल 23 से 25 मई के बीच अन्‍य देशों का दौरा करेंगे. 

सात डेलिगेशन, जानिए कौन-कहां जाएगा

ग्रुप-1: लीडर- बैजयंत पांडा (भाजपा सांसद)
सदस्य- निशिकांत दुबे, फांगनोन कोन्याक, रेखा शर्मा, असदुद्दीन ओवैसी, सतनाम सिंह संधू, गुलाम नबी आजाद, हर्ष श्रृंगला
कहां जाएगी- सांसदों की यह टीम सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया जाएगी.

ग्रुप-2: लीडर- रविशंकर प्रसाद (भाजपा, सांसद)
सदस्य- दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, प्रियंका चतुर्वेदी, गुलाम अली खटाना, अमर सिंह, समिक भट्टाचार्य, एमजे अकबर, पंकज सरन
कहां जाएगी: रविशंकर प्रसाद की यह टीम यूके, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपियन यूनिटन, इटली और डेनमार्क जाएगी. 

ग्रुप- 3: लीडर- संजय झा, जदयू सांसद
सदस्य- अपराजिता सारंगी, यूसुफ पठान, बृज लाल, डॉ. जॉन ब्रिटास, प्रधान बरुआ, हेमंग जोशी, सलमान खुर्शीद, मोहन कुमार
कहां जाएगीः इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान और सिंगापुर

ग्रुप-4: लीडर- श्रीकांत शिंदे, सांसद, शिव सेना 
सदस्य- बांसुरी स्वराज, ईटी मोहम्मद बशीर, अतुल गर्ग, डॉ. समीत पाठक, सुमन कुमारी मिश्रा, एसएस अहलूवालिया, राजदूत सुजान चिनॉय
कहां जाएंगे-  यूएई, लाइबेरिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, सिएरा लियोन

ग्रुप-5: लीडर- शशि थरूर, कांग्रेस  सांसद
सदस्य- सरफराज अहमद, जीएम हरीश बालयोगी, शशांक मणि त्रिपाठी, भुबनेश्वर कालिता, मिलिंद मुरली देवरा, तरंजीत सिंह संधू, तेजस्वी सूर्या
कहां जाएंगे- अमेरिका, पनामा, कनाडा, ब्राजील, कोलंबिया

ग्रुप-6: लीडर- कनिमोझी करुणानिधि, डीएमके सांसद
सदस्य- राजीव राय, मीयान अलताफ अहमद, कैप्टन बृजेश चौटाला, प्रेम चंद गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार मित्तल, राजदूत मंजीव एस पूरी, राजदूत जावेद अशरफ
कहां जाएंगे- स्लोवेनिया, ग्रीस, लातविया, रूस

ग्रुप-7: लीडर- सुप्रिया सुले, एनसीपी शरद पवार गुट की सांसद
सदस्य- राजीव प्रताप रुडी, विक्रम जीत सिंह सहाय, मनीष तिवारी, अनुराग सिंह ठाकुर, लव श्रीकृष्ण देवरायलु, आनंद शर्मा, वी. मुरलीधरन, राजदूत सईद अकबरुद्दीन
कहां जाएंगे- मिस्र, कतर, अफ्रीका, दक्षिण अफ्रीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Operation Sindoor, All Party Delegation, India Pakistan Tensions
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com