इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बीच केंद्र ने OTT प्लेटफॉर्म्स को एक नोटिस जारी जारी किया है. इस नोटिस में इन प्लेटफॉर्म्स को आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. आईटी नियमों (2021) के तहत आचार संहिता का पालन करने और क्रिटिकल सेल्फ रेगुलेशन को सुनिश्चित करने और बच्चों को 'ए' रेटेड कंटेंट कंज्यूम करने से रोकने के लिए एक्सेस कंट्रोल लागू करने की चेतावनी दी गई है.
OTT प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी
सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से ये नोटिस स्टैंड-अप कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के उस विवादित एपिसोड के बीच आया है, जिसमें रणवीर इलाहाबादिया ने अश्लील' टिप्पणी की थी. सरकार के आदेश के बाद शो के उस एपिसोड को YouTube से हटा दिया गया था.
"कानून के हिसाब से ही कंटेंट सर्कुलेट हो"
सरकार ने ज़ोर देते हुए कहा कि कानून के मुताबिक, ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म को ऐसा कोई भी कंटेंट सर्कुलेट नहीं करना चाहिए जो वर्जित हो. कंटेंट का उम्र के आधार पर वर्गीकरण किया जाना चाहिए. नोटिस में कहा गया है कि नियम के मुताबिक, ओटीटी प्लेटफॉर्म की सेल्फ रेगुलेट्री बॉडीज को कोड ऑफ एथिक्स के पालन की निगरानी सुनिश्चित करनी चाहिए.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"कोड ऑफ एथिक्स का ध्यान रहे"
नोटिस में कहा गया है कि इस सब को देखते हुए यह सलाह दी जाती है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कंटेंट सर्कुलेट करते समय लागू कानूनों के विभिन्न प्रावधानों और आईटी नियम, 2021 के तहत तय आचार संहिता का पालन किया जाए. कोड ऑफ एथिक्स के तहत तय कंटेंट का उम्र आधारित वर्गीकरण किए जाने का सख्ती से पालन हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं