विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2017

मध्य प्रदेश में मिड-डे मील में बच्चों को दूध पाउडर की जगह मिलेगा फ्लेवर्ड मिल्क

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन के तहत अब बच्चों को पाउडर मिल्क की जगह फ्लेवर्ड मिल्क दिया जाएगा.

मध्य प्रदेश में मिड-डे मील में बच्चों को दूध पाउडर की जगह मिलेगा फ्लेवर्ड मिल्क
बच्चों को पौष्टिक आहार मिल सके, इस उद्देश्य से स्कूलों में मिड-डे मील योजना शुरू की गई थी (फाइल फोटो)
भोपाल: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन के तहत अब बच्चों को पाउडर मिल्क की जगह फ्लेवर्ड मिल्क दिया जाएगा. यह फैसला पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया. पशुपालन मंत्री अंतर सिंह आर्य ने समीक्षा बैठक में कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के लिए वसा (फैट) बेहतर होता है, मगर पाउडर दूध में वसा तत्व कम और तरल दूध में अधिक होता है. 

इस बैठक में पशुपालन से जुड़े भी कई अहम फैसले लिए गए. प्रदेश में आपातकालीन एवं घर पहुंच पशु चिकित्सा सेवा प्रारंभ की जाएगी. इसके लिए भारत सरकार से टोल फ्री नंबर '1962' प्राप्त कर लिया गया है. यह सेवा पशु चिकित्सा के लिए ठीक उसी तरह काम करेगी जैसे '108' बीमार, दुर्घटनाग्रस्त आम आदमी के लिए कर रही है. 

समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव पशुपालन अजीत केसरी एवं राज्य सहकारी दुग्ध संघ की महाप्रबंधक अरुणा गुप्ता ने भी हिस्सा लिया.

(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mid Day Meal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com