- मरीजों के परिजनों ने किया अस्पताल के बाहर हंगामा
- तनाव को देखते हुए पुलिसबल तैनात करना पड़ा
- अस्पताल प्रशासन की ओर से पक्ष रखने कोई नहीं था मौजूद
Covid-19 Pandemic: कोविड-19 महामारी के चलते हरियाणा के हिसार के एक निजी अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है. निजी अस्पताल में कथित रूप से ऑक्सीजन की कमी के चलते 5 पॉजिटिव मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई. मरीजों की मौत की सूचना उनके परिजनों को पता चली तो उन्होंने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया. मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था.तनाव को देखते भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है .विलाप कर रहे परिजनों ने अस्पताल में बने कोविड सेंटर को तुरंत प्रभाव से बंद करने की मांग की ताकि जो दर्द आज वे अपनों का झेल रहे हैं वह दर्द किसी और को न झेलना पड़े.उधर संबंधित अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोई भी लअपना पक्ष रखने को उपलब्ध नहीं था.
जानकारी के अनुसार जाट कॉलेज के पीछे स्थित सोनी बर्न हॉस्पिटल में कोविड सेंटर बनाया गया है.कोविड सेंटर में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा था. मरीजों के परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो गई और और वहां भर्ती मरीजों की मौत हो गई. परिजनों का आरोप था कि अस्पताल में जब ऑक्सीजन खत्म हो रही थी तो अस्पताल प्रशासन ने खुद ऑक्सीजन व्यवस्था करने की बजाय उन्हें ही ऑक्सीजन लाने के लिए फरमान सुना दिया.एक परिजन तो खुद ऑटो करके अपने मरीज के लिए ऑक्सीजन लेकर आया.परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में उनके साथ नाजायज वसूली की गई. उनका कहना था कि हम तो अपने मरीज की स्वास्थ्य के लिए पैसे दे सकते हैं, स्वास्थ्य सुविधाएं तो अस्पताल प्रशासन को मुहैया करवानी थी अस्पताल प्रशासन ने उन्हें अंधेरे में रखा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर भी सवाल उठाया कि जब अस्पताल के पास पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधा ही उपलब्ध नहीं है तो उसे कोविड सेंटर क्यों बनाने की अनुमति दी गई.कुछ परिजनों का तो यह तक आरोप था कि उनके मरीज को कोरोना पॉजिटिव होने तक की रिपोर्ट तक नहीं दिखाई गईं.उन्हें कोविड-19 इलाज के नाम पर लगातार लूटा जा रहा है.उन्होंने सरकार से सोनी हॉस्पिटल के कोविड सेंटर को बंद तथा अस्पताल प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई.
कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ितों लोगों की सोशल मीडिया के जरिए मदद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं