विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2020

सबसे पहले बिहार में मुफ्त टीका लगाकर लोगों की सेवा करेंगे : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय

नित्यानंद राय ने कहा आज हमारे पास राफेल है मजबूत सेना है जो आंख उठाएगा उसको जवाब दिया जाएगा. 

मुंगेर:

मुंगेर जिले में आज केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) और वीआईपी पार्टी के सुप्रीमों ने रैली की. दो घंटे देर से पहुंचे नित्यानंद राय ने कहा कि कोरोना का पहला टीका देकर वो बिहार की सेवा करेंगे. नित्यानंद राय ने आठ मिनट में ही रैली निपटा दी. इससे पहले मुंगेर के नवागढ़ी मैदान में नित्यानंद राय के इंतजार में बैठी जनता को "कमल के फूल पर वोट लगाए दिहौ हो मुंगेर वाली दीदी" गीत गाकर रोका जा रहा था. आखिरकार दो घंटे देरी से नित्यानंद राय का हेलीकाप्टर उतरा...उनके साथ वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी भी थे. बीजेपी गठबंधन के नेताओं की ताबड़तोड़ रैली का दबाव यहां भी दिखा. 

मुकेश साहनी ने कहा कि देरी के लिए माफी हमारे पास केवल आठ मिनट ही है. मिनटों में भाषण खत्म करना था लिहाजा मुंगेर के नवागढ़ी मैदान पर रफ़ाल और सेना के पराक्रम का जिक्र हुआ. नित्यानंद राय ने कहा आज हमारे पास राफेल है मजबूत सेना है जो आंख उठाएगा उसको जवाब दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव : 'रक्षा की विनती करता हूं...', जब सभा में 'रक्षा मंत्र' जपने लगे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, देखें VIDEO

पांच से सात मिनट चले इस भाषण के बाद वो दूसरे रैली के लिए निकल गए..लेकिन जाते जाते कह गए  कोरोना का टीका मुफ्त में लगाया जाएगा. उन्होंने कहा, "सबसे पहले बिहार में मुफ्त टीका लगाकर लोगों की सेवा की जाएगा.

हालांकि बिहार में करोना कोई मुद्दा नहीं है. प्रधानमंत्री के आह्वान के बावजूद खुद बीजेपी नेताओं के पास मास्क ना पहनने के अजीब तर्क हैं. कैमेरे के सामने भी लोगों की लापरवाही देखी गई. किसी ने कहा कि बिहार में चुनाव है तो कोई कहता है नवरात्रि है और किसी ने तो ये तक कह दिया कि हम देसी मास्क लगाते हैं, गमछे से मुंह ढ़कते हैं. और तो और कोई यह कहकर आगे बढ़ गया है कि हमारे पास तौलिया है, लेकिन जेब में रखा है. बिहार में मास्क को लेकर लापरवाही बहुत साधारण बात है.

बिहार में सभी पार्टियों ने अब अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. आरजेडी के पास जहां तेजस्वी के अलावा कोई बड़ा स्टार प्रचारक नहीं है, वहीं बीजेपी जेडीयू गठबंधन के दो-दो नेता लगातार उड़न खटोले से उड़कर ज्यादा से ज़्यादा रैली कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Assembly Election 2020, Bihar Politics, Nityanand Rai, BJP, Corona Vaccine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com