अमेरिका प्रांत टेक्सास के एक इलाके में रविवार सुबह एक चर्च में हुई गोलीबारी (Texas Shooting) में एक पादरी की मौत हो गई. गोलीबारी में दो अन्य लोग भी घायल हैं. स्मिथ काउंटी के शेरिफ लैरी स्मिथ ने कहा कि ‘स्टारविल मेथोडिस्ट चर्च' में पादरी ने जब एक शौचालय का दरवाजा खोला तो देखा कि अंदर एक व्यक्ति छिपा हुआ है. इस पर, पादरी ने अपना हथियार निकाला लेकिन संदिग्ध ने उनसे हथियार छीन कर उन्हें ही गोली मार दी. अन्य दो घायलों में से एक को गोली लगी है और दोनों का इलाज चल रहा है.
अधिकारियों का मानना है कि गोलीबारी की एक अन्य घटना के बाद से संदिग्ध शायद शनिवार रात से ही चर्च में छिपा हुआ था.पुलिस पहली घटना को लेकर शनिवार से संदिग्ध की तलाश कर रही थी. पादरी को गोली मारने के बाद आरोपी उनका वाहन लेकर फरार हो गया था, लेकिन उसे हैरिसन काउंटी के पास उसे पकड़ लिया गया. पादरी और अन्य दो घायलों की पहचान उजागर नहीं की. न ही संदिग्ध के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई. टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने एक बयान जारी कर घटना में मारे गए पादरी और घायलों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं