विज्ञापन

ट्विशा शर्मा केस: समर्थ ने डमी के गले में फंदा डालकर दिखाया, गिरिबाला भी रहीं मौजूद, रिक्रिएशन के समय क्यों आया गुस्सा?

CBI की टीम ने ट्विशा शर्मा की डमी के साथ छत पर सीन रिक्रिएशन किया. इसके लिए सीबीआई की टीम 80 किलोग्राम की डमी पुतला गिरिबाला सिंह के घर लाई है. दरअसल, ट्विशा के पति ने पूछताछ के दौरान सीबीआई को बताया था कि उसने ट्विशा को फंदे से उतारा था और मां गिरिबाला ने फंदे की गांठ खोली थी.

80 किलो के पुतले से रिक्रिएशन कर रही सीबीआई.

भोपाल के ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई की टीम सोमवार,1 जून को गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) के घर ट्विशा की डमी के साथ पहुंची और सीन रिक्रिएशन की प्रक्रिया शुरू की. इस दौरान पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ भी मौजूद थे. सीबीआई की टीम की मौजूदगी में समर्थ ने डमी के गले में फंदा डालकर दिखाया कि कैसे ट्विशा शर्मा फंदे से लटकी हुई थी? फिर समर्थ ने डमी को नीचे उतारा... इसके बाद गिरबाला से रस्सी खुलवाई गई. पेटी के ऊपर चढ़ गिरबाला ने रस्सी खोलने में मशक्कत की. 

वहीं सीबीआई द्वारा पूछताछ के दौरान समर्थ और गिरबाला गुस्से में आए. हालांकि रिक्रिएशन के बाद सीबीआई की टीम पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ को लेकर घर से रवाना हो गई. 

गिरबाला समर्थ और उनका भाई तीनों लोग एक

गिरबाला, समर्थ और उनका भाई एक साथ

CBI की टीम ने ट्विशा शर्मा की 80 किलो की डमी के साथ रिक्रिएशन किया. यह उस जगह किया गया, जहां 12 मई को ट्विशा का शव मिला था. इस दौरान आरोपी पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह भी मौजूद थीं.

कल खत्म हो रही दोनों की रिमांड

बता दें कि ट्विशा मामले में पति और सास दोनों सीबीआई की रिमांड पर हैं, जो 2 जून को खत्म हो रही है. इसके जांच एजेंसी उन्हें फिर से कोर्ट में पेश करेगी. बता दें कि सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद गुरुवार (28) को गिरफ्तार किया था और समर्थ सीबीआई की हिरासत में पहले से था. हालांकि, आरोपी पति ट्विशा की मौत के बाद से 10 दिनों तक फरार रहा था और 22 मई को गिरफ्तार हुआ.

डमी को फंदा लगा रहे

डमी को फंदा लगा रहे

आरोपी पति समर्थ ने पूछताछ में बताया था कि उसने ही ट्विशा को फंदे से उतारा था, जबकि मां गिरिबाला ने फंदे की गांठ खोली थी. छत पर गिरिबाला और समर्थ भी मौजूद हैं और सीबीआई ने उस नौकर को भी मौके पर बुलाया है, जिसने समर्थ के साथ ट्विशा का शव उतारा था. बता दें कि 12 मई को ट्विशा का शव जिम्नास्टिक हुक से बेल्ट से लटका मिला था. डमी रिक्रिएशन से सीबीआई की टीम यह भी पता लगाएगी कि ट्विशा को फंदे से कैसे उतारा और निकाला गया था?

CBI के 6 अधिकारी गिरिबाला के घर का मुआयना कर रहे हैं. सीबीआई गिरिबाला को भी लेकर आई है, जिनके साथ महिला अधिकारी भी मौजूद हैं.

गिरिबाला सिंह के घर पर पुलिस बल तैनात

सीन रिक्रिएशन के लिए थोड़ी देर में CBI टीम घटनास्थल पर पहुंच सकती है. इससे पहले घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं. घर को चारों ओर से बैरिकेडिंग किया गया है. कटारा हिल्स थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर तैनात है. 

समर्थ का नौकर

समर्थ का नौकर

सीबीआई ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह और पति सर्मथ को वापस घर की उस जगह ले जाएगी, जहां पर ट्विशा कथित तौर पर फंदे से लटकी मिली थी. इस दौरान ट्विशा की जिंदगी के आखिरी लम्बों में क्या क्या हुआ था उस सीन को रिक्रिएस किया जाएगा. इस दौरान सीबीआई यह भी पता लगाएगी कि ट्विशा शर्मा को फंदे से कैसे उतारा और निकाला गया गया था.

Twisha dummy

ट्विशा की डमी लेकर पहुंची CBI टीम

80KG के पुतले से रिक्रिएशन

रिक्रिएशन के लिए सीबीआई टीम ने 80 किलोग्राम का डमी पुतला उसी जगह पर लटकाया है, जहां ट्विशा शर्मा का शव जिम्नास्टिक की हुक से बेल्ट से लटका मिला था. इस दौरान टीम देखेगी कि समर्थ ने अपने बयान में जो बताया है वो घटनास्थल और परिस्थितियों से मेल खाता है या नहीं. साथ ही  गिरिबाला को डमी लिगेचर की गांठ खोलकर दिखाना होगा कि उन्होंने अपनी बहु ट्विशा शर्मा के गले का फंदा कैसे ढीला किया था. 

बता दें कि सीबीआई की हिरासत में गिरिबाला सिंह ने एंग्जायटी और घबराहट की शिकायत की है. बताया जा रहा है कि वो लगातार बेचैनी और घबराहट की बात कहकर पूछताछ से बचने का प्रयास कर रही हैं. 

ये भी पढ़ें: ट्वीशा शर्मा केस: बीमारी के बहाने सच छुपा रही हैं गिरिबाला !कॉल डिटेल और वाट्सएप चैट से खुलेगा आरोपियों का झूठ

ये भी पढ़ें: ट्विशा केस: 80KG के पुतले से होगा रीक्रिएशन, प्रेग्नेंसी से लेकर शेयर ट्रांसफर तक, समर्थ-गिरिबाला से ये सवाल
 

लेखक के बारे में
img
अजय शर्मा
reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twisha Sharma Death, CBI, Twisha Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com