केरल तट पर जलते हुए कंटेनर जहाज से 18 चालक दल के सदस्यों को कोस्टगार्ड ने बचा लिया है. बताया जा रहा है कि इस शिप पर 22 चालक दल के सदस्य थे, जिनमें से 4 लापता बताए जा रहे हैं. वहीं, 5 घायल हुए हैं. रक्षा सूत्रों ने बताया कि केरल तट के पास सिंगापुर के ध्वजवाहक कंटेनर जहाज एमवी वान हाई 503 पर सोमवार सुबह विस्फोट होने की सूचना है. यह जानकारी एक रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने यहां दी. निचले डेक पर विस्फोट की सूचना सबसे पहले सुबह करीब 10.30 बजे मुंबई स्थित समुद्री परिचालन केंद्र द्वारा कोच्चि स्थित समुद्री परिचालन केंद्र को दी गई.
यह जहाज 270 मीटर लंबा और 12.5 मीटर व्यास वाला है और यह सात जून को कोलंबो से मुंबई के लिए रवाना हुआ था और इसके 10 जून को पहुंचने की उम्मीद थी. पीआरओ ने कहा, ‘नौ जून 25 को सुबह लगभग 10:30 बजे, एमओसी (कोच्चि) को एमओसी (मुंबई) से एमवी वान हाई 503 पर निचले डेक पर विस्फोट होने के बारे में सूचना मिली. यह जहाज सिंगापुर का एक ध्वजवाहक कंटेनर जहाज है, जो 270 मीटर लंबा और 12.5 मीटर व्यास का है.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

उन्होंने कहा कि इसके बाद भारतीय नौसेना ने तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए आईएनएस सूरत को उस जगह रवाना किया, जो कोच्चि में लंगर डालेगा. पीआरओ ने कहा कि नौसेना की पश्चिमी कमान ने पूर्वाह्न 11 बजे पोत को घटना वाली जगह की ओर रवाना किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं