इंदौर के एक छह मंजिला होटल में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई. इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन दस्ते ने इसमें फंसे 42 लोगों को बाहर निकाला. राऊ थाना प्रभारी नरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि 'पपाया ट्री होटल' में आग लगने से इसमें ठहरे लोग फंस गए थे, जिन्हें पुलिस और अग्निशमन दस्ते ने बाहर निकाला. उन्होंने बताया कि होटल से बाहर निकाले गए 10 लोगों को अस्पताल भेजा गया है, जिनमें से ज्यादातर लोगों को होटल में धुआं भरने से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी.
पुलिस अधीक्षक (अग्निशमन) आरएस निंगवाल ने बताया कि आग की शुरुआत होटल के भू-तल की छत से हुई और इस इमारत के भीतर धुआं भर गया. उन्होंने कहा कि कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया और होटल में आग से निपटने के उचित इंतजाम नहीं पाए गए.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
पुलिस अधीक्षक ने कहा, "होटल प्रबंधन ने 'हाइड्रेंट' (आग बुझाने की प्रणाली) लगा रखा है जो सामान्य बिजली कनेक्शन से जुड़ा है. आग लगने के दौरान बिजली बंद होने से 'हाइड्रेंट' ने काम ही नहीं किया." निंगवाल ने कहा कि अगर होटल प्रबंधन 'हाइड्रेंट' को जनरेटर से जोड़कर रखता, तो आग लगने के दौरान इसे चलाकर लपटों पर तुरंत काबू पाया जा सकता था. उन्होंने कहा कि वह होटल प्रबंधन के खिलाफ उचित कदम उठाने के लिए जिला प्रशासन और इंदौर नगर निगम को पत्र लिखेंगे.
इस बीच, अग्निकांड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इसमें होटल की छठी मंजिल पर फंसे कुछ लोग चादरों को बांधकर रस्सी की तरह नीचे लटकाते नजर आ रहे हैं, जबकि अग्निशमन दस्ता सीढ़ी की मदद से उन्हें नीचे उतारता दिखाई दे रहा है.
पुलिस अधीक्षक ने बताया, "ये लोग घबराकर होटल से नीचे कूदना चाहते थे, लेकिन हमने उन्हें कूदने नहीं दिया. हमने सीढ़ी लगाकर उन्हें सुरक्षित नीचे उतार लिया."
होटल में ठहरे एक व्यक्ति ने सुरक्षित बाहर निकलने के बाद बताया, "मैं और मेरे कुछ साथी होटल की तीसरी और चौथी मंजिल पर रुके थे और आग लगने के दौरान शोर सुनकर हम फटाफट नीचे उतरकर बाहर निकले. उस वक्त पूरे होटल में धुआं भर चुका था."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं