विज्ञापन

ATM मशीन में फेव‍िक्व‍िक लगाते और फिर बनाते थे लोगों को शिकार, पटना एक्‍सप्रेस से फ‍िल्‍मी स्‍टाइल में दबोचा गया गैंग

ठाणे की कोलसेवाड़ी पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इसी तरीके से इस गैंग ने और कितने लोगों को ठगा है और पीड़ितों के अकाउंट से कितने पैसे निकाले गए हैं.

ATM मशीन में फेव‍िक्व‍िक लगाते और फिर बनाते थे लोगों को शिकार, पटना एक्‍सप्रेस से फ‍िल्‍मी स्‍टाइल में दबोचा गया गैंग
  • ठाणे के कल्याण में कोलसेवाड़ी पुलिस ने गिरोह को दबोचा.
  • तीनों आरोपी पटना एक्सप्रेस से बिहार जा रहे थे.
  • पुलिसकर्मी दौड़कर ट्रेन में चढ़े और आरोपियों को पकड़ ल‍िया.

मुंबई: ठाणे के कल्याण में कोलसेवाड़ी पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को गिरफ़्तार किया है, जो ATM मशीनों पर फेविक्विक लगाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करता था. एक आरोपी को गिरफ़्तार करने के बाद पुलिस ने उससे मिली जानकारी के आधार पर तीन और आरोपियों का फ़िल्मी अंदाज में पीछा किया और उन्हें पटना एक्सप्रेस से गिरफ़्तार कर लिया. जांच में पता चला है कि इस गिरोह ने इसी तरीके का इस्तेमाल करके कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की थी.

पुलिस को कल्याण ईस्ट के कोलसेवाड़ी इलाके में एक ATM सेंटर पर एक व्‍यक्‍त‍ि के साथ धोखाधड़ी की कोशिश की शिकायत मिली थी. इस मामले में पुलिस ने राजेश कुमार यादव को गिरफ़्तार किया. पूछताछ के दौरान राजेश ने पुलिस को बताया कि उसके साथ तीन और लोग भी शामिल थे. पता चला कि वे तीनों भिवंडी के कोंगाओ इलाके में थे.

पुलिसकर्मी दौड़कर ट्रेन में चढ़े और तीनों को दबोचा

पुलिस की एक टीम तुरंत कोंगाओ के लिए रवाना हो गई. हालांकि, पुलिस को जानकारी मिली कि तीनों आरोपी पटना एक्सप्रेस से बिहार जा रहे थे. जैसे ही पुलिस को पता चला कि आरोपी कल्याण रेलवे स्टेशन के लिए निकल चुके हैं, टीम तुरंत कल्याण स्टेशन पहुंच गई. लेकिन जब तक पुलिस टीम स्टेशन पहुंची, पटना एक्सप्रेस वहां से जा चुकी थी. पुलिसकर्मी दौड़कर ट्रेन में चढ़े और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. आखिरकार, ट्रेन के कसारा रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे लोगों को अपना शिकार बनाता था गैंग?

यह गैंग ATM सेंटर्स पर लोगों का इंतज़ार करता था. गैंग का एक सदस्‍य उस स्लॉट पर फेविक्विक लगा देता था, जहां लोग ATM कार्ड डालते थे. इससे ATM कार्ड मशीन के अंदर ही फंस जाता था. इसके बाद गैंग का एक सदस्य मदद करने के बहाने उस व्यक्ति के पास जाता और उनसे तीन बार अपना ATM पिन डालने के लिए कहता. पिन डालने के बाद भी पैसे नहीं निकलते थे. इस बीच, उस व्यक्ति से एक खास मोबाइल नंबर पर कॉल करने के लिए कहा जाता था. बताया गया नंबर गैंग के ही किसी दूसरे सदस्य का होता था.

यह वीड‍ियो भी देखें- 

प‍िन की जानकारी जुटाकर खाली कर देते थे अकाउंट  

कॉल करने के बाद व्‍यक्‍त‍ि को एक खास जगह पर बुलाया जाता था. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह गैंग लोगों से एटीएम पिन हासिल करता था या दूसरे तरीकों से उनकी बैंकिंग जानकारी इकट्ठा करता था और फिर उनके अकाउंट से पैसे निकाल लेता था. कोलसेवाड़ी पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इसी तरीके से इस गैंग ने और कितने लोगों को ठगा है और पीड़ितों के अकाउंट से कितने पैसे निकाले गए हैं.

यह भी पढ़ें- Credit Card का इस्तेमाल इन 7 जगहों पर भूलकर भी न करें, वरना लग सकता है तगड़ा चूना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thane News, Atm Fraud Gang, ATM Fraud, ATM Cheating, Maharastra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com