विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2023

#DecodingG20WithNDTV | रोबो महिला 'व्योममित्र' अंतरिक्ष में जाएगी : गगनयान पर विज्ञान मंत्री

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज एनडीटीवी जी20 कॉन्क्लेव में कहा कि भारत गगनयान मिशन में एक महिला रोबोट "व्योममित्र" भेजेगा.

रोबो महिला 'व्योममित्र' अंतरिक्ष में जाएगी : गगनयान पर विज्ञान मंत्री

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज एनडीटीवी जी20 कॉन्क्लेव में कहा कि भारत गगनयान मिशन में एक महिला रोबोट "व्योममित्र" भेजेगा. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में एक ट्रायल अंतरिक्ष उड़ान का किया जाएगा. केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि अगले मिशन में महिला रोबोट "व्योममित्र" को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा.

ये भी पढ़ें- हम सभी जनसेवाओं को डिजिटल पब्लिक इन्फ़्रास्ट्रक्चर से जोड़ना चाहते हैं : NDTV जी-20 कॉन्क्लेव में राजीव चंद्रशेखर

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "महामारी के कारण गगनयान परियोजना में देरी हुई. अब हम अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में पहले परीक्षण मिशन की योजना बना रहे हैं. अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना उन्हें भेजना."

ये भी पढ़ें- #DecodingG20WithNDTV : "ग्रीन हाइड्रोजन ही भविष्य का ईंधन है" - केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी

जितेंद्र सिंह ने कहा, "दूसरे मिशन में एक महिला रोबोट होगी और वह सभी ह्यूमन एक्टिविटी की नकल करेगी. अगर सब कुछ सही रहा, तो हम आगे बढ़ सकते हैं." उन्होंने यह भी बताया कि जब चंद्रयान-3 का लैंडर आखिरकार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के करीब पहुंचा तो उन्हें कितनी राहत महसूस हुई.

ये भी पढ़ें- #DecodingG20WithNDTV| भारत की ओर उम्मीदों की नजरों से देख रहे हैं कई देश: हर्षवर्धन शृंगला

जितेंद्र सिंह ने कहा, "जो लोग इसरो टीम के साथ बहुत करीब से जुड़े रहे हैं, हम घबरा गए. मेरा पहला घबराहट वाला क्षण वह था जब चंद्रयान -3 यान चंद्रमा की कक्षा के लिए पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकला... लैंडिंग बहुत सहज थी."

भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश है और तत्कालीन यूएसएसआर, अमेरिका और चीन के बाद चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडर भेजने वाला चौथा देश है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Delhi, Vyommitra, Gaganyaan Mission, Union Minister Jitendra Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com