भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा. सीरीज को पहले ही भारतीय टीम जीत चुकी है. अब टीम इंडिया टी-20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम करने की कोशिश करेगी. ऐसे में आज भारत हर हाल में इस मैच को जीतने की कोशिश करेगी. वहीं, आजके आखिरी मैच में भारतीय इलेवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. टीम मैनेजमेंट उन खिलाड़ियों को आजके प्लेइंग 11 में शामिल करने के बारे में सोच सकता है जो सीरीज में नहीं खेल पाए हैं. वहीं, वैभव सूर्यवंशी को भी इलेवन में आज शामिल किया जा सकता है. दूसरी ओर आजके मैच में अभिषेक शर्मा को आराम दिए जाने की बात सामने आ सकती है.
प्लेइंग 11 का ऐसा बन रहा समीकरण
अगर ऐसा हुआ तो ओपनर की जिम्मेदारी वैभव सूर्यवंशी और संज ूसैमसन निभाएंगे तो वहीं नंबर 3 पर ईशान किशन होंगे. नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर आजके मैच में बल्लेबाजी कर सकते हैं. इसके अलावा आजके मैच में कुलदीप यादव या फिर वरुण चक्रवर्ती में से किसी एक को इलेवन में शामिल किए जाने की बात भी सामना आ सकती है. वैसे, ऐसा होना मुश्किल नजर आ रहा है. वहीं, पूरे सीरीज में शिवम दुबे को बाहर बैठना पड़ा है. ऐसे में आखिरी मैच में दुबे को भी मौका दिया जा सकता है. नीतीश कुमार रेड्डी की जगह दुबे को इलेवन में शामिल किया जा सकता है.
मयंक यादव या फिर भुवनेश्वर कुमार
वहीं, चौथे टी-20 मैच में भुवी को बाहर किया गया था और उनकी जगह मयंक यादव को शामिल किया गया, मंयक ने तीन विकेट लिए थे लेकिन बहुत महंगे साबित हुए थे. लेकिन मयंक को आखिरी मैच में भी मौका मिलने के आसार हैं. एक मैच के बाद किसी भी खिलाड़ी को बाहर करना सही नहीं है. ऐसे में आज के मैच से भी भुवनेश्वर कुमार बाहर बैठ सकते हैं.
भारत की संभावित प्लेइंग-11:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा/वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नमन धीर, शिवम दुबे/ नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, भुवनेश्वर कुमार/ मयंक यादव
यह भी पढ़ें | भारत बनाम न्यूजीलैंड, पांचवां टी-20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें लाइव मुकाबला
यह भी पढ़ें | 'मैं हमेशा कहता हूं...', पाकिस्तान का कौन सा है वो बल्लेबाज, जो बड़े मुकाबलों में बनाता है रन? शाहीन ने बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं