विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2022

वीडियो : पंजाब की सड़कों पर 'फास्ट एंड फ्यूरियस', पुलिस ने भागती कार पर चलाई गोली

पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए कार की टायरों पर गोलियां भी चलाईं, उन्हें पंचर किया, लेकिन कार तब भी चलती रही.

फिरोजपुर (पंजाब) :

संकरी गली में कार का पीछा करती हुई पुलिस का ये वीडियो विन डीजल की फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस' का एक दृश्य जैसा दिखता है, लेकिन यह एक फिल्म नहीं है. पंजाब के फिरोजपुर की सड़कों पर सोमवार को एक ऐसे ही कार का पीछा करते देखा गया. एक सफेद मारुति सुजुकी डिजायर में बैठे दो लोग पहले तो पुलिस के रोकने पर नहीं रुके, उसके बाद उन्होंने बैरिकेड भी तोड़ दिया. फिर पुलिस स्कॉर्पियो लेकर उनका पीछा करने लगी.

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि डिजायर को पुलिस की कार ने टक्कर मार दी, जबकि वह भागने की कोशिश कर रही थी. कार पहले एक स्कूटर को साइड में ब्रश करती है, उसमें सवार महिला जमीन पर गिर जाती है, और फिर कार उसके सामने मोटरसाइकिल से जा टकराती है. दो आदमी गिर जाते हैं, लेकिन डिजायर नहीं रुकती.

जैसे ही कार एक जंक्शन पर पहुंचती है ट्रैफिक में दूसरी कार के पीछे फंस जाती है. एक और सीसीटीवी क्लिप में दिखता है कि एक पुलिसवाला हाथ में बंदूक लेकर पुलिस की गाड़ी से कूद जाता है और वाहन के अंदर दो लोगों की ओर इशारा करता है. हालांकि, ड्राइवर नहीं रुकता और सामने वाली कार में से निकल जाता है.

पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए कार की टायरों पर गोलियां भी चलाईं, उन्हें पंचर किया, लेकिन कार तब भी चलती रही. फुटेज में पुलिस वाले को दौड़ते हुए देखा जा सकता है.

फिरोजपुर स्टेशन हाउस ऑफिस के मोहित धवन ने कहा कि 10 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद दो लोगों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि दोनों युवकों के पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fast And Furious, Punjab Cops, Fire At Fleeing Car, Punjab Car Chase, Cop Car Chase
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com