विज्ञापन
3 years ago
नई दिल्‍ली:

Farmers Protest: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से मंगलवार को किसान 'दिल्ली चलो' मार्च के लिए निकले. इस दौरान रास्ते में उन पर पुलिस ने शंभू बॉर्डर के पास आंसू गैस के गोले दागे. वहीं गाजीपुर बार्डर पर दर्जन भर से ज्यादा किसान नेताओं को हिरासत में भी लिया गया. इस दौरान दिल्‍ली के सिंघू, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर भीषण जाम लगा. किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच यूपी गेट के पास एक दीवार बनाई गई है. इसके ऊपर बाड़बंदी की गई है. NH9 का दिल्ली जाने वाला रास्ता फिलहाल बंद है. किसानों के ‘दिल्ली चलो' मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से रोकने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर बहुस्तरीय अवरोधक, कंक्रीट के अवरोधक, लोहे की कीलों और कंटेनर की दीवारें लगाकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

Highlights...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Farmers Protest, Farmer Delhi Chalo March, Farmers Protest Live, Farmers Key Demands
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com