विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2020

'केंद्र को शर्तों संग नहीं, खुले दिल से आगे आना चाहिए', कृषि कानून के विरोध में किसान नेता

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के बयान के बाद किसान नेताओं ने कहा कि सरकार को खुले दिल से किसानों के लिए आगे आना चाहिए न कि शर्तों के साथ.

Also Read in
'केंद्र को शर्तों संग नहीं, खुले दिल से आगे आना चाहिए', कृषि कानून के विरोध में किसान नेता
किसान नेता जगजीत सिंह.
  • अमित शाह की किसानों से अपील
  • निरंकारी मैदान चले जाएं किसान
  • दिल्ली बॉर्डर पर डटे हैं अन्नदाता
नई दिल्ली:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को किसानों से अपील की है कि वह बुराड़ी स्थित निरंकारी मैदान जाकर एकत्रित हों. अगर किसान वहां जाते हैं तो सरकार 3 दिसंबर से पहले भी उनसे बातचीत के लिए तैयार है. किसानों की हर समस्या और मांग पर विचार करने के लिए सरकार तैयार है. गृह मंत्री के इस बयान के बाद किसान नेताओं ने कहा कि सरकार को खुले दिल से किसानों के लिए आगे आना चाहिए न कि शर्तों के साथ.

भारतीय किसान यूनियन के पंजाब प्रमुख जगजीत सिंह इस समय सिंघु बॉर्डर पर हैं. उन्होंने कहा, 'अमित शाह जी ने जल्द मीटिंग बुलाने के लिए शर्त रखी है, जो सही नहीं है. उन्हें शर्तों के साथ नहीं बल्कि खुले दिल से किसानों से बातचीत के लिए आगे आना चाहिए. हम रविवार सुबह अपने जवाब के लिए मीटिंग करेंगे.'

किसान आंदोलन पर सियासत, अकाली दल के मुखिया ने खट्टर पर लगाया किसानों की "छवि खराब" करने का आरोप

बता दें कि अमित शाह ने किसानों से अपील करते हुए कहा था, 'मैं आपको आश्वासन देता हूं कि जैसे ही आप पुलिस द्वारा बताए गए निरंकारी मैदान चले जाएंगे, हमारी सरकार अगले ही दिन आपसे बात करेगी. 3 दिसंबर से पहले भी हम बातचीत को तैयार हैं.' अमृतसर किसान यूनियन के नेताओं ने कहा कि अगर सरकार वाकई किसानों की मांगों को सुनना चाहती है तो वह सिंघु बॉर्डर पर भी आ सकते हैं.

कृषि कानून के विरोध में आर-पार के मूड में किसान, आंदोलन की 10 बड़ी बातें

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने किसानों को बुराड़ी स्थित निरंकारी मैदान जाने के लिए इजाजत दी है. इजाजत मिलने के बाद कुछ किसान वहां गए भी थे लेकिन वह फिर सिंघु बॉर्डर पर वापस आ गए. किसानों का कहना है कि वह जंतर-मंतर जाना चाहते हैं. फिलहाल किसान सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं.

VIDEO: किसान आंदोलन : बुराड़ी ग्राउंड जाने को तैयार नहीं किसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Punjab Farmers, Nirankari Ground, Haryana Farmers, Farmers March, Delhi Farmers, Farmers Protest, Farm Laws, Delhi Police, Delhi Border Farmers, Farmer Protest LIVE Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com