उत्तर प्रदेश के बागपत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, एक शख्स ने अपने शरीर का वजन कम करने के लिए ऑनलाइन दवाई मंगवाई थी. इस दवाई को खाने के बाद शख्स की किडनी खराब हो गई और मौत हो गई. इस मामला के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया.
क्या है पूरा मामला?
वर्तमान समय में देखा जाए तो लोग वजन कम करने के लिए तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं. ये दवाइयां पेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर खुलेआम भी मिल रहे हैं. ऐसी दवाइयों में साइड इफेक्ट का खतरा बहुत ही ज्यादा रहता है. दरअसल, इस तरह की दवाइयों में किसी तरह का शोध नहीं रहता है. लोग झांसे में आकर दवाइयों का सेवन करते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मृत शख्स की पहचान 40 साल के फुरकान के रूप में हुई है.माता कॉलोनी निवासी फुरकान ने ऑनलाइन दवा मंगाकर खाई थी लेकिन इससे उसकी किडनी खराब होती चली गई.पिछले करीब सात माह से फुरकान का उपचार भी किया जा रहा था लेकिन उसके शरीर में कोई सुधार नहीं हुआ और डायलिसिस के बाद भी उसकी मौत हो गई.
वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि बगैर चिकित्स्क की सलाह के किसी भी दवाई का सेवन न करें. दरअसल आपको बता दें कि मामला बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र का है जहां माता कॉलोनी में रहने वाले सपा नेता फुरकान पहलवान ने फेसबुक ओर यूट्यूब पर विज्ञापन देखकर दवाई मंगवाई थी जिसमे अजवायन, सोंफ व जीरा आदि सामान मिला हुआ था ओर उसका घोल बनाकर युवक ने कई महीने तक सेवन किया था जिसकी वजह से युवक की किडनी खराब हो गई ओर युवक की दर्दनाक मौत हो गई.
मृत शख्स के भाई का सामने आया बयान
मृत फुरकान के भाई इरफान ने बताया कि फुरकान का वजन बढ़ रहा था. इसे कम करने के लिए उसने सोशल मीडिया से दवाई मंगवाई और उसका सेवन भी किया. कुछ दिनों में उसका असर भी देखने को मिला, मगर भाई की अचानक तबीयत खराब हो गई. और बाद में मौत हो गई.
दिल्ली में डॉक्टरो ने बताया था कि उन्होंने कोई गलत दवाई ली है जिसकी वजह से उनकी किडनी खराब हो गई ओर डाईलिसीस कराने की सलाह दी थी लेकिन उन्होंने नही कराई ओर तांत्रिक के चककर में पड़े तो उसने लाखों रूपये ऐंठ लिए ओर हालत अधिक बिगड़ने से उनकी रविवार कों मौत हो गई. वहीं बागपत में चिकित्सकों का कहना है कि बगैर चिकित्स्कों की सलाह के किसी भी दवाई को ऑनलाइन मंगवाकर उसका सेवन न करें इससे जान भी जा सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं