विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के घर बुलाया और चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, फरीदाबाद में खूनी खेल

फरीदाबाद में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गए 25 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है.

गर्लफ्रेंड के घर बुलाया और चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, फरीदाबाद में खूनी खेल
  • फरीदाबाद में एक 25 साल के युवक की उसकी गर्लफ्रेंड के घर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई
  • मृतक दिल्ली के जैतपुर एकता विहार का रहने वाला था और लड़की के साथ मिलने घर गया था
  • पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है

राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 25 साल के युवक की उसकी गर्लफ्रेंड के घर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई. युवक गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंचा था. मृतक की पहचान मानस राय के रूप में हुई है, जो दिल्ली के जैतपुर एकता विहार का रहने वाला था. पुलिस ने बताया कि इस हत्या के सिलसिले में एक नाबालिग समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है.

पुलिस ने आरोपियों की पहचान की

आरोपियों की पहचान प्रिंस, रोशन और राहुल के रूप में हुई है. ये सभी दिल्ली के जैतपुर के रहने वाले हैं. वहीं लड़के का दोस्त हर्ष शहर के अर्पण विहार का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी अमन अभी भी फरार है.

लड़की से मिलने गया था उसके घर

पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता राजकुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका बेटा फरीदाबाद के रोशन नगर में रहने वाली एक लड़की को जानता था और बुधवार रात करीब 10 बजे हर्ष के साथ उससे मिलने के लिए घर से निकला था. उन्होंने बताया कि जब मानस वहां पहुंचा, तो लड़की के पिता घर पर ही थे. शिकायत के मुताबिक, वह महिला से बात कर रहा था, तभी उसकी छोटी बहन अमन, प्रिंस, रोशन, राहुल और अन्य लोगों के साथ घर पहुंची.

कैसे किया युवक पर हमला?

इस मामले में दर्ज FIR के अनुसार,'आरोपी अमन ने अपनी जेब से चाकू निकाला और मानस राय पर हमला कर दिया. उसके दोस्त हर्ष ने अपने हाथ से हमले को रोकने की कोशिश की, जिससे वह घायल हो गया. इसके बाद अमन ने उसके पेट में दोबारा चाकू घोंप दिया और बाकी लोगों ने उन दोनों पर लात, घूंसे और थप्पड़ों से हमला कर दिया.'

सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मानस की मौत हो गई. पल्ला पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि अमन का मानस के साथ पहले से कोई विवाद चल रहा था. उन्होंने आगे कहा, 'हम गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं और मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है.'

यह भी पढ़ें: बंगाल में सुपर राष्ट्रपति शासन... मालदा कांड पर CM ममता बनर्जी का बयान आया सामने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faridabad Murder, Faridabad Murder Case, Faridabad Murder News, Faridabad News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com