विज्ञापन

क्लास में वीडियो बनाई तो खैर नहीं, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, उल्लंघन पर होगी ये कार्रवाई

Haryana News: फरीदाबाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सरकारी स्कूलों में रील और मनोरंजन वीडियो बनाने पर बैन लगा दिया है. अब केवल अनुमति लेकर ही शैक्षणिक वीडियो बनाए जा सकेंगे. पढ़िए शिक्षा विभाग से जुड़ी खबर जितेंद्र की ये रिपोर्ट.

क्लास में वीडियो बनाई तो खैर नहीं, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, उल्लंघन पर होगी ये कार्रवाई
शिक्षा विभाग की तरफ से सरकारी स्कूल को जारी हुए आदेश
NDTV

Faridabad School Reels Ban: सोशल मीडिया पर रील (Reels) बनाने का खुमार छोटों  से लेकर बड़ों तक में इस कदर हावी है कि वह इसके नशे में अनुशासन तोड़ने से भी नहीं  हिचकिचा रहे हैं.  हाल ही में फरीदाबाद के एक सरकारी स्कूल के क्लासरूम और परिसर के भीतर बनाई गई रील तेजी से वायरल हो रही थीं जिसमें स्कूल समय के दौरान टीचर और स्टूडेंट पढ़ाई छोड़कर मनोरंजन वाले वीडियो बना रहे हैं. इसी पर कठोर कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग ने सख्त आदेश जारी किए है.

रील बनाने पर शिक्षा विभाग ने लगाई रोक

शिक्षा विभाग ने राज्य के फरीदाबाद जिले के सभी सरकारी स्कूलों में स्कूल के समय में किसी भी तरह की रील या मनोरंजन वीडियो बनाने पर रोक लगा दी है. जिसके लिए शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है.इसमें साफ कहा गया है  कि रील के बढ़ते प्रभाव के कारण छात्रों की पढ़ाई और स्कूल का अनुशासन बेहद प्रभावित हो रहा है. जिससे सरकारी स्कूलों की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. 

शिक्षा विभाग के जरिए जारी किया गया नोटिस

शिक्षा विभाग के जरिए जारी किया गया नोटिस
Photo Credit: NDtv

शिक्षा रील के लिए भी लेनी होगी परमिशन

वही आदेश में शैक्षणिक, सांस्कृतिक या जागरूकता से जुड़े वीडियो बनाने की अनुमति दी गई है, लेकिन इसके लिए पहले संबंधित अधिकारी की मंजूरी लेना अनिवार्य होगा. ऐसे वीडियो शिक्षक की निगरानी में ही बनाए जा सकेंगे.

अवहेलना करने पर होगी विभागीय कार्रवाई

शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल प्रभारियों को निर्देश दिया है कि इन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए. यदि भविष्य में किसी भी स्कूल से रील या मनोरंजन से जुड़ा वीडियो सामने आता है, तो संबंधित शिक्षक या कर्मचारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें; Ram Navami 2026: गढ़वा में रामनवमी जुलूस पर पथराव, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े..लाठीचार्ज किया; DIG बोले- 'दोषी कोई भी हो, बख्शेंगे नहीं'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com