विज्ञापन

Ram Navami 2026: गढ़वा में रामनवमी जुलूस पर पथराव, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े..लाठीचार्ज किया; DIG बोले- 'दोषी कोई भी हो, बख्शेंगे नहीं'

Garhwa Ramnavami Clash: पत्थरबाजी इतनी भीषण थी कि पुलिस को हालात काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा. फिलहाल पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो चुका है और अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं. चंदन कुमार कश्यप की इस रिपोर्ट में जानें ताजा अपडेट.

Ram Navami 2026: गढ़वा में रामनवमी जुलूस पर पथराव, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े..लाठीचार्ज किया; DIG बोले- 'दोषी कोई भी हो, बख्शेंगे नहीं'
पत्थरबाजी, लाठीचार्ज और दहशत... गढ़वा में रामनवमी जुलूस के दौरान क्यों बिगड़े हालात? जानें ताजा अपडेट
NDTV Reporter

Ram Navami 2026: झारखंड के गढ़वा जिले में रामनवमी की महाअष्टमी पर देर रात ऐसा बवाल हुआ कि पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया. रमकंडा थाना क्षेत्र में जुलूस निकालने के दौरान दो पक्षों के बीच शुरू हुई पत्थरबाजी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा.

24 घंटे से सुलग रहा था विवाद

दरअसल, बुधवार रात से ही जुलूस के मार्ग को लेकर तनाव बना हुआ था. गुरुवार दिनभर विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस की सुरक्षा में जुलूस निकाला गया था,  गुरुवार देर शाम जैसे ही जुलूस कौआखोह शिव चबूतरा के पास पहुंचा, समुदाय विशेष के लोगों ने उसे आगे जाने से रोक दिया. देखते ही देखते मामूली विवाद पत्थरबाजी में बदल गया और दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे.

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

हालात बेकाबू होते देख डीआईजी कौशल किशोर और एसपी अमन कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागे गए. इस हिंसक झड़प में आधा दर्जन पुलिस अधिकारी और जवान चोटिल हुए हैं, जबकि दोनों पक्षों के कई नागरिक भी घायल हैं. घायलों में मिथिलेश कुमार, अनिल कुमार और सचिन कुमार प्रमुख हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

SHO को हटाया गया, 12 हिरासत में

पुलिस ने अब तक इस मामले में एक दर्जन से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में लिया है और दर्जनों मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं. विवाद की गंभीरता को देखते हुए रमकंडा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया को तत्काल प्रभाव से हटाकर आरके पटेल को नया प्रभार सौंपा गया है. डीआईजी ने सख्त लहजे में कहा है कि झांकी पर पथराव करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

लेखक के बारे में
img
पुलकित मित्तल
Senior Sub Edtior
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Navami 2026, Garhwa Ramnavami Clash, Jharkhand Police Lathicharge, Ramkanda Stone Pelting, Jharkhand News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com