विज्ञापन
This Article is From May 20, 2017

शताब्दी एक्सप्रेस से 20 फीसदी ज्यादा रहेगा तेजस का किराया, 22 मई से मुंबई-गोवा रूट पर चलेगी

तेजस एक्सप्रेस ट्रेन का किराया शताब्दी एक्सप्रेस के किराये से 20 फीसदी ज्यादा होगा. सीसीटीवी कैमरों और धुएं एवं आग का पता लगाने वाली प्रणालियों जैसे सुविधाओं से लैस तेजस एक्सप्रेस को रेल मंत्री सुरेश प्रभु 22 मई को मुंबई से गोवा के लिए रवाना करेंगे.

शताब्दी एक्सप्रेस से 20 फीसदी ज्यादा रहेगा तेजस का किराया, 22 मई से मुंबई-गोवा रूट पर चलेगी
नई दिल्ली: तेजस एक्सप्रेस ट्रेन का किराया शताब्दी एक्सप्रेस के किराये से 20 फीसदी ज्यादा होगा. सीसीटीवी कैमरों और धुएं एवं आग का पता लगाने वाली प्रणालियों जैसे सुविधाओं से लैस तेजस एक्सप्रेस को रेल मंत्री सुरेश प्रभु 22 मई को मुंबई से गोवा के लिए रवाना करेंगे. इस ट्रेन में यात्रियों को यात्रा के दौरान खाना ऑर्डर करने का विकल्प मिलेगा. यदि कोई यात्री टिकट खरीदते वक्त भोजन का विकल्प चुनता है तो किराये में खानपान शुल्क जोड़ा जाएगा.

रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि शताब्दी के मुकाबले तेजस के मूलभूत किराये में 20 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोत्तरी है. सुपरफास्ट सरचार्ज, आरक्षण शुल्क और खानपान शुल्क अलग से लगाए जाएंगे. बगैर भोजन के तेजस में एग्जिक्यूटिव श्रेणी का किराया 2,540 रुपये तय रहेगा और भोजन के साथ किराया 2,940 रुपये होगा. भोजन के साथ चेयर कार का किराया 1,850 रुपये होगा और भोजन के बगैर इसका किराया 1,220 रुपये होगा. शताब्दी का किराया एग्जिक्यूटिव श्रेणी और चेयर कार श्रेणी में क्रमश: 2,390 रुपये और 1,185 रुपये है जिसमें भोजन भी शामिल होता है.

शुक्रवार को यहां तेजस के नए डिब्बों का निरीक्षण करते समय प्रभु ने कहा था कि चूंकि ट्रेन बेहतर सुविधाओं से लैस है, लिहाजा सामान्य मेल या एक्सप्रेस सेवा की तुलना में इसका किराया भी थोड़ा ज्यादा रहेगा. कपूरथला के रेल कोच कारखाने में इस ट्रेन के डिब्बे बनाए गए हैं. इस ट्रेन में 19 डिब्बे हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejas Express, Mumbai-Goa Route, Tejas Vs Shatabdi, Rail Coach Factory Kapoorthala, Suresh Prabhu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com