विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2022

मशहूर गायक केके का कोलकाता में कार्यक्रम के दौरान निधन

कोलकाता में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के दौरान केके बीमार पड़ गए, अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया

गायक केके का मंगलवार को कोलकाता में निधन हो गया.
नई दिल्ली:

कोलकाता में एक कार्यक्रम में बीमार होने के बाद गायक केके का मंगलवार की रात में निधन हो गया. अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि कोलकाता में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के दौरान केके बीमार पड़ गए और उन्हें सीएमआरआई अस्पताल ले जाया गया. वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. बताया जाता है कि केके कोलकाता के नजरूल मंच पर गुरुदास कॉलेज के फेस्टिवल में प्रस्तुति दे रहे थे. इसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई.

गायक केके का आज कोलकाता में एक संगीत कार्यक्रम के कुछ घंटे बाद निधन हो गया. उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर करीब 10 घंटे पहले कोलकाता के एक सभागार में एक संगीत कार्यक्रम के दृश्य साझा किए गए हैं.

केके आज कथित तौर पर उस होटल में सीढ़ियों से गिर गए जहां वे कोलकाता के नज़रूल मंच सभागार में संगीत कार्यक्रम के बाद ठहरे थे.सीएमआरआई अस्पताल के एक प्रवक्ता ने एनडीटीवी को बताया कि गायक को मृत लाया गया था.

केके को 'पल' और 'यारों' जैसे गानों के लिए जाना जाता है, जो 1990 के दशक के अंत में किशोरों के बीच बड़े हिट हो गए थे. उन्हें अक्सर स्कूल और कॉलेज के विदाई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान सुना जाता था.

उनकी 1999 में आए पहले एल्बम 'पल' को संगीत समीक्षकों ने काफी सराहा था. 2000 के दशक की शुरुआत से उन्होंने पार्श्व गायन में अपना करियर बनाया और बॉलीवुड फिल्मों के लिए लोकप्रिय गीतों की एक विस्तृत श्रृंखला रिकॉर्ड की.केके ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बंगाली सहित अन्य कई भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए.

अभिनेताओं और केके के प्रशंसकों ने ट्वीट करके उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की. अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, "केके के दुखद निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी और स्तब्ध हूं. क्या नुकसान है! ओम शांति."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Singer KK Passed Away, Kolkata, CMRI Hospital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com