SAFF Championship 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला ढाका के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले हाफ का खेल जारी है, जहां कप्तान बिजॉय वर्गीज की अगुवाई में भारत की युवा टीम पाकिस्तान को कड़ी चुनौती दे रही है. रिकॉर्ड नौ बार की चैंपियन भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने उतरी है, जबकि पाकिस्तान पहली बार SAFF Championship का खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरा है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 की मजबूत बढ़त बना ली है और मैच पर पूरी तरह कंट्रोल रखा हुआ है.
भारत की स्क्वाड
गोलकीपर: अर्श अनवर शेख, मोहनराज के, प्रियंश दुबे
डिफेंडर: अब्दुल रबीह, बिजॉय वर्गीज, चिंगलेनसाना सिंह कोंशम, ह्मिंगथानमाविया राल्ते, खैमिनथांग ल्हुंगदिम, मुहम्मद उवैस, नाथन रोड्रिग्स, रोनी खारबुडोन, संदीप मांडी
मिडफील्डर: अभिषेक सूर्यवंशी, एडिसन सिंह थोकचोम, ब्रिसन फर्नांडिस, एबिनदास येसुदासन, फारुख चौधरी, मैकार्टन निक्सन, मंगेंथांग किपगेन, निखिल प्रभु, नौफल पीएन, रिकी जॉन शाबोंग, सुरेश सिंह वांगजाम
फॉरवर्ड: इरफान यादवद, लिस्टन कोलाको, मुहम्मद सुहैल, विष्णु पीवी, सुहैल अहमद भट
मुख्य कोच: नौशाद मूसा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं