जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के धनगरी गांव में एक पालतू कुत्ते ने अचानक भौंकना शुरू कर दिया. उसके इस व्यवहार के कारण उसे पालने वाले परिवार के लोग सतर्क हो गए और उनके घर पर हुए आतंकी हमले में उनकी जान बच गई. सिर्फ यही परिवार नहीं, बल्कि उनके पड़ोस के कम से कम तीन परिवार आतंकी हमले से बचा गए.
अधिकारियों ने कहा कि रविवार को अपर डांगरी गांव में चार घरों पर आतंकवादियों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में अल्पसंख्यक समुदाय के चार लोग मारे गए और छह घायल हो गए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
हालांकि, निर्मल देवी का परिवार अपने पालतू कुत्ते 'माइकल' का उनकी जान बचाने के लिए शुक्रगुजार है. कुत्ते के तेज़ भौंकने से निर्मल देवी और उनकी पोती सतर्क हो गईं और बाहर जाकर पता लगाने लगीं कि कहीं कुछ गड़बड़ तो नहीं है. उन्होंने जल्द ही एके-राइफलों की खड़खड़ाहट सुनी. जल्द ही परिवार को मारने के लिए परिसर में घुसे आतंकवादियों ने गोलियों की बौछार कर दी.
निर्मल देवी ने कहा, "मैं और मेरी पोती रसोई में थे जब हमारे पालतू कुत्ते ने तेज भौंकना शुरू कर दिया. मेरी पोती ने मुझे बताया कि माइकल कभी भी इतना तेज नहीं भौंकता, जब तक कि कोई खतरा न हो."
माइकल निर्मल देवी के घर के मुख्य द्वार के पास बंधा हुआ था. उसने साफ तौर पर आतंकवादियों को परिसर की ओर बढ़ते हुए देखा और आसन्न खतरे के बारे में परिवार को चेतावनी देने के लिए निरंतर भौंकता रहा.
निर्मल देवी ने कहा कि, "मैं चिंतित हो गई और उस कमरे की ओर भागी जहां मेरे पति सो रहे थे. मैंने कमरे को बाहर से बंद कर दिया और फिर मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया. निर्मल देवी ने कहा, "लेकिन तब तक आतंकवादी गेट से घुस आए थे और परिसर में थे."
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने माइकल पर गोली चलाई लेकिन वह बाल-बाल बच गया. जिस स्थान पर उसे बांधा गया था, वहां आज भी गोलियों के निशान दिखाई देते हैं. माइकल का भौंकना बंद करने के बाद दो आतंकवादी एक कमरे में घुस गए. उन्होंने टेलीविजन पर गोलीबारी की और भाग निकले." निर्मल देवी ने कहा कि माइकल की सतर्कता ने उनके परिवार को बचा लिया.
उन्होंने कहा, "आतंकवादियों को अहसास हुआ कि अंदर कोई नहीं है और वे अंदर नहीं घुसे." निर्मल देवी ने कहा कि माइकल के भौंकने से बगल में रहने वाले दो परिवार भी सतर्क हो गए और उन्होंने भी अपने घरों के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए.
उन्होंने कहा कि, "मुझे लगता है कि कुत्ते के चेतावनी देने के कारण क्षेत्र में कई अन्य लोग जीवित हैं और हम कह सकते हैं कि उसने कई लोगों की जान बचाई."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं