Exit Polls 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu-Kashmir Assembly Elections) के लिए आज शाम को एग्जिट पोल आएंगे. हरियाणा में मतदान जारी है और इसके बाद ही एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे. हर किसी को इस बात का इंतजार है कि इन दोनों जगहों में किसकी सरकार बनेगी और कौनसा दल सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगा. इसके संकेत एग्जिट पोल देंगे. जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ है, इसलिए एग्जिट पोल को लेकर बेसब्री कुछ ज्यादा है. वहीं हरियाणा में पिछले 10 साल से भाजपा सत्ता पर काबिज है और वह हैट्रिक लगाएगी या नहीं, इस सवाल के जवाब का बहुत से लोगों को इंतजार है.
क्या होता है एग्जिट पोल
एग्जिट पोल एक तरह से चुनावी सर्वे होता है. देश भर की कई एजेंसियां, न्यूज चैनल और समाचार पत्रों की ओर से एग्जिट पोल किया जाता है. इसके जरिये जनता के रुझान को पता करने की कोशिश की जाती है. इसमें निश्चित प्रश्नों की एक सूची होती है, जिसके जरिये लोगों सवाल किये जाते हैं और फिर उन सवालों के जरिये यह पता लगाया जाता है कि जनता का रुझान किस तरफ है. साथ ही अनुमान लगाया जाता है कि कौनसा राजनीतिक दल कितनी सीटों पर काबिज हो सकता है और कौनसा दल सरकार बना सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कहां देख सकते हैं एग्जिट पोल
दोनों ही जगहों के विधानसभा चुनावों के लिए आज शाम से एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे. एग्जिट पोल देखने के लिए आप एनडीटीवी इंडिया से जुड़ सकते हैं. साथ ही NDTV.in और https://ndtv.in/elections पर जाकर भी आप एग्जिट पोल के रुझानों को जान सकते हैं.
हरियाणा में आज होना है मतदान
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. इस चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट और जजपा के दुष्यंत चौटाला और 1027 अन्य उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. सत्तारूढ़ भाजपा लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता हासिल करने की कोशिश में है तो कांग्रेस एक दशक बाद सरकार में वापसी की उम्मीद कर रही है. हरियाणा में कुल 1,031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें से 101 महिलाएं हैं. इन उम्मीदवारों में 464 निर्दलीय हैं.
8 अक्टूबर को आएंगे चुनावी नतीजे
वहीं जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को सभी तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है. जम्मू कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बयान के मुताबिक, तीनों चरणों के बाद कुल 63.45 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो हाल ही के लोकसभा चुनावों में दर्ज मतदान से अधिक है.
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पहले चरण के मतदान में करीब 61.38 प्रतिशत, दूसरे चरण में करीब 57.31 प्रतिशत और अंतिम चरण में करीब 69.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. जम्मू कश्मीर विधानसभा में 75 वर्षों से मताधिकार से वंचित पश्चिमी पाकिस्तान के शरणार्थियों, वाल्मीकि और गोरखाओं ने पहली बार मतदान किया है.
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं