विज्ञापन

रोहित शेट्टी की नेटवर्थ, करोड़ों का 10-मंजिला जुहू टावर, लेम्बोर्गिनी, मर्सिडीज, मासेराती जैसी महंगी सुपरकारें, जानें कितनी है कमाई

Rohit Shetty net worth : रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी, हमलावरों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच ने 12 टीमों का गठन किया है. 

रोहित शेट्टी की नेटवर्थ, करोड़ों का 10-मंजिला जुहू टावर, लेम्बोर्गिनी, मर्सिडीज, मासेराती जैसी महंगी सुपरकारें, जानें कितनी है कमाई
रोहित शेट्टी का नेटवर्थ
नई दिल्ली:

मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के आवास के बाहर फायरिंग हुई. इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. जिस इलाके में यह घटना हुई, वह मुंबई का हाई-प्रोफाइल इलाका माना जाता है, जहां कई नामी फिल्मी हस्तियों के घर हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमीरी के मामले में सिंघम फेम डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी किसी से से कम नहीं हैं. आइए जानते हैं क्या है ये फायरिंग केस और रोहित शेट्टी की कितनी है नेटवर्थ. 

रोहित शेट्टी की नेटवर्थ | Rohit Shetty Net Worth

रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी का जुहू में 10 मंजिला बिल्डिंग है. वहीं उनके साथ वाइफ माया, बेटा ईशान और उनकी मां रहती हैं. रोहित शेट्टी के पड़ोसी की बात करें तो दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा, रोहित शेट्टी के पड़ोसी हैं, जिनके घर का नाम रामायण है. इसके अलावा रोहित शेट्टी के पास 3.15 करोड़ रुपये की लेम्बोर्गिनी, 2.55 करोड़ रुपये की मर्सिडीज, मासेराती जैसी सुपरकारों शामिल है.  

ये भी पढ़ें: रोहित शेट्टी के पिता हैं बॉलीवुड के खूंखार विलेन, खौफ खाते थे हीरो, अमिताभ बच्चन कहते थे 'सर'

रोहित शेट्टी कितने अमीर

रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि परिवार को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने 17 साल की उम्र में काम शुरु किया था. उन्हें दिन भर में केवल 35 रुपए मिलते थे. इसके बाद उन्होंने फूल और कांटे में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया और अपने काम से किस्मत बदलने की ओर कदम बढ़ाया. इसके चलते आज उन्होंने 280 करोड़ का नेटवर्थ हासिल किया है. उन्होंने सिंघम और सूर्यवंशी जैसी कई हिट फिल्में बनाई, जिसके बाद उनका एक प्रोडक्शन हाउस भी है. 

रोहित शेट्टी का फायरिंग केस | Rohit Shetty Firing Case

पुलिस के अनुसार, रोहित शेट्टी के जुहू स्थित टॉवर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की. गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई लोकल पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया. इस सनसनीखेज घटना के बाद रोहित शेट्टी के आवास के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर नजर रख रही है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है. राहत की बात यह है कि इस फायरिंग की घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित हैं. 

ये भी पढ़ें: रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग से उठे सवाल, इन सेलिब्रिटीज को भी बनाया जा चुका है निशाना

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com