विज्ञापन

रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी, हमलावरों को पकड़ने के लिए जांच में जुटी क्राइम ब्रांच, 12 टीमों का किया गठन

मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के आवास के बाहर फायरिंग हुई. इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है.

रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी, हमलावरों को पकड़ने के लिए जांच में जुटी क्राइम ब्रांच, 12 टीमों का किया गठन
रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी
नई दिल्ली:

मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के आवास के बाहर फायरिंग हुई. इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. जिस इलाके में यह घटना हुई, वह मुंबई का हाई-प्रोफाइल इलाका माना जाता है, जहां कई नामी फिल्मी हस्तियों के घर हैं. पुलिस के अनुसार, रोहित शेट्टी के जुहू स्थित टॉवर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की. गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई लोकल पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया.

 इस सनसनीखेज घटना के बाद रोहित शेट्टी के आवास के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर नजर रख रही है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है. राहत की बात यह है कि इस फायरिंग की घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित हैं.

संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति की लड़ाई के बीच, करिश्मा कपूर की सास ने लिया बड़ा एक्शन, बहू प्रिया को भेजा समन

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच को भी जांच में शामिल किया गया है. आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच ने 12 टीमों का गठन किया है.आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. इसके अलावा, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें.

मुंबई पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है. फिलहाल पुलिस जांच जारी है और इस बात की तहकीकात की जा रही है कि आखिर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई इस फायरिंग के पीछे कौन है और इसका मकसद क्या था.

'बॉर्डर 2' के बाद 'घातक 2' से बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल मचाएंगे गदर, स्क्रिप्ट पर चर्चा के लिए राजकुमार संतोषी पहुंचे मनाली

क्राइम ब्रांच ने रोहित शेट्टी का बयान किया दर्ज
क्राइम ब्रांच की टीम फिलहाल रोहित शेट्टी का बयान दर्ज कर रही है.  सूत्रों ने बताया कि मामले में रोहित शेट्टी से समझ रहे हैं कि क्या उन्हें कभी कोई धमकी मिली थी या किसी पर उन्हें शक है.  उनसे उन तमाम बातों के बारे ने पूछा जा रहा है जिससे जांच में कोई मदद मिलने जैसा हिंट मिल सके.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Shetty Firing Case, Rohit Shetty Films, Rohit Shetty News, Rohit Shetty Firing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com