विज्ञापन
This Article is From Apr 17, 2018

कठुआ गैंगरेप केस : पूर्व मंत्री ने मामले की जांच CBI से कराए जाने पर निकाला विरोध जुलूस

कठुआ मामले के आरोपियों के समर्थन में निकाले गए 'हिंदू एकता मंच' के जुलूस में शामिल होने के बाद मचे हंगामे के बाद सिंह ने वन मंत्री के पद से तथा चंदर प्रकाश गंगा ने उद्योग मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था.

कठुआ गैंगरेप केस : पूर्व मंत्री ने मामले की जांच CBI से कराए जाने पर निकाला विरोध जुलूस
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह ने मंगलवार को कठुआ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग को लेकर यहां एक विरोध जुलूस निकाला. कठुआ मामले के आरोपियों के समर्थन में निकाले गए 'हिंदू एकता मंच' के जुलूस में शामिल होने के बाद मचे हंगामे के बाद सिंह ने वन मंत्री के पद से तथा चंदर प्रकाश गंगा ने उद्योग मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. सिंह ने शहर के सतवारी चौक क्षेत्र में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, 'वह हमारी अपनी बेटी थी. हम उसके दोषियों को सजा दिलाने के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि यहां से दूर रह रहे लोग तथ्यों को बिना जाने मामले को बिगाड़ रहे हैं.' राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने सोमवार को दोनों मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर कर लिए थे.

VIDEO : कठुआ गैंगरेप केस में आरोपियों ने कोर्ट से नार्को टेस्ट की मांग की​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com