विज्ञापन

CBSE ने छात्र को जारी कर दी ब्लैंक मार्कशीट, अब कॉपी री-चेक करवाने में हो रही परेशानी

CBSE के छात्रों को हुई कई तरह की परेशानी के बाद अब एक नया मामला सामने आया है, जिसमें एक छात्र को ब्लैंक मार्कशीट जारी कर दी गई. छात्र के पिता ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि उनका बेटा परेशान है और अब कॉपी री-चेक नहीं करवा पा रहा है.

CBSE ने छात्र को जारी कर दी ब्लैंक मार्कशीट, अब कॉपी री-चेक करवाने में हो रही परेशानी
CBSE के छात्र को मिली ब्लैंक मार्कशीट

CBSE के साथ विवादों का नाता खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. ऑन स्क्रीन मार्किंग को लेकर पहले ही बोर्ड पर गंभीर सवाल उठ चुके हैं, वहीं अब एक छात्र ऐसा सामने आया है, जिसे सीबीएसई की तरफ से ऐसी मार्कशीट जारी कर दी गई, जिसमें नंबर ही नहीं थे. आपको सुनकर हैरानी जरूर हो रही होगी, लेकिन वाकई ऐसा हुआ है. खुद इस छात्र ने खाली मार्कशीट की फोटो शेयर की है, जिसमें किसी भी विषय के नंबर नहीं थे. छात्र के पिता ने पूरे मामले के बारे में एनडीटीवी को बताया और कहा कि पिछले कुछ दिनों में जो कुछ हुआ है, उससे उनका बच्चा अब डिप्रेशन में है. 

सही मार्कशीट के लिए काटने पड़े चक्कर

राजधानी दिल्ली के 12वीं के छात्र तनिष्क के 81 फीसदी नंबर आए, लेकिन उसे ब्लैंक मार्कशीट जारी कर दी गई. रिजल्ट आया तो खाली मार्कशीट आई. तनिष्क के पिता सचिन ने बताया कि एक हफ्ते तक स्कूल के चक्कर लगाए, फिर CBSE के भी चक्कर काटने पड़े, लेकिन कई दिनों तक सुनवाई नहीं हुई और किसी ने जवाब नहीं दिया. 

री-इवैल्यूएशन प्रोसेस में हो रही परेशानी

छात्र तनिष्क के पिता ने बताया कि करीब एक हफ्ते बाद किसी तरह रिजल्ट दिया गया, लेकिन नंबर कम आए थे. इसके बाद स्कैन कॉपी मंगवाई गई, तनिष्क ने सभी 6 विषयों की कॉपी मांगी, लेकिन पांच विषय की कॉपी दी गई. छात्र के पिता ने बताया कि अब उन्हें री-इवैल्यूएशन प्रोसेस में परेशानी हो रही है. कल यानी 6 जून को इसकी आखिरी तारीख है और अब तक री-इवैल्यूएशन प्रोसेस पूरा नहीं हुआ है, जिसके चलते उनका बेटा डिप्रेशन में है. 

सचिन ने बताया कि वो अपने बेटे को लगातार समझा रहे हैं और उसके साथ खड़े हैं, लेकिन इसके बाद भी वो यही कह रहा है कि उसी के साथ ऐसा क्यों हो रहा है. उनकी कोशिश है कि अब किसी भी तरह बेटे की सभी कॉपियों का री-इवैल्यूएशन पूरा हो जाए. 

इसी बीच सीबीएसई ने री-इवैल्यूएशन की तारीख बढ़ा दी है. छात्र अब 6 जून की जगह 7 जून तक आवेदन कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें - री-इवैल्यूएशन में भी नहीं आए 75% तो क्या? IIT के अलावा CBSE के छात्रों के लिए ये हैं शानदार ऑप्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Re-evaluation 2026, CBSE Re-evaluation And Verification, Cbse Student, CBSE On Screen Marking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com