विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2019

गणतंत्र दिवसः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का राष्ट्र के नाम संबोधन, कहा- देश के संसाधनों पर सबका बराबर हक

गणतंत्र दिवस( Republic day) की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति डॉ. रामनाथ कोविंद ने राष्ट्र के नाम संबोधन किया.

गणतंत्र दिवसः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का राष्ट्र के नाम संबोधन, कहा- देश के संसाधनों पर सबका बराबर हक
राष्ट्रपति डॉ. रामनाथ कोविंद ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम दिया संबोधन.
  • राष्ट्रपति डॉ. रामनाथ कोविंद ने राष्ट्र के नाम किया संबोधन
  • रामनाथ कोविंद ने कहा- देश के संसाधनों पर सबको बराबर हक
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की वोट देने की अपील
नई दिल्ली:

गणतंत्र दिवस ( Republic day) की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति डॉ. रामनाथ कोविंद ने राष्ट्र के नाम संबोधन किया.इस दौरान उन्होंने देशवासियों से आगामी चुनावों में मताधिकार की अपील की. उन्होंने कहा कि हम सबको अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए. लोकतांत्रिक मान्यताओं और मूल्यों को ध्यान में रखते हुए हमें जरूर वोट डालना चाहिए. राष्ट्रपति डॉ. रामनाथ कोविंद ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के उच्च आदर्शों पर चलते हुए हमने आजादी प्राप्त की. ऐसे में हम सभी भारतवासियों को महत्वपूर्ण अवसर निभाने का अवसर प्राप्त हो रहा है. उन्होंने संविधान गणराज्य की आधारशिला बताया. राष्ट्रपति ने सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठाने की अपील की. कहा कि जनऔषधि केंद्रों पर सस्ती दरों पर दवाएं मिल रहीं हैं. इसका जनता को लाभ उठाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि देशवासियों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए ऐसी तमाम योजनाएं चल रहीं हैं. जनता को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर उपलब्ध हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस दौरान देश में भाईचारे पर बल दिया.कहा कि सभी को सौहार्दपूर्ण तरीके से रहना चाहिए. देश की तरक्की में उन्होंने सभी देशवासियों से बढ़चढ़कर भागीदारी करने की अपील की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Nath Kovind, Republic Day, President's Address, Republic Day 26 January
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com