विज्ञापन

Noida Airport: 28 मार्च से शुरू होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जानें कौन-कौन सी एयरलाइन्स भरेंगी उड़ान?

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. जानिए किन-किन एयरलाइन्स की उड़ानें यहां से शुरू होंगी और क्या हैं इसकी खास सुविधाएं.

Noida Airport: 28 मार्च से शुरू होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जानें कौन-कौन सी एयरलाइन्स भरेंगी उड़ान?
Noida Airport: कोहरे में भी उड़ान, ये एयरलाइन्स सबसे पहले करेंगी ऑपरेशन

Noida International Airport: जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है. इसका उद्घाटन 28 मार्च 2026 को किया जाएगा. इस बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. कमर्शियल फ्लाइट इसके कुछ समय बाद शुरू होने की उम्मीद है. नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू के अनुसार, आमतौर पर एयरोड्रोम लाइसेंस मिलने के 45 दिन से दो महीने बाद ही उड़ान सेवाएं शुरू होती हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि औपचारिक उद्घाटन के कुछ ही समय बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू हो सकती हैं. 

आधुनिक तकनीक से लैस एयरपोर्ट

नोएडा एयरपोर्ट को अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है. यहां ILS (Instrument Landing System) CAT-III तकनीक का इस्तेमाल होगा. इसका फायदा यह होगा कि घने कोहरे में भी विमान उतर सकेंगे. बारिश में भी उड़ान प्रभावित नहीं होगी. पायलट कम विजिबिलिटी में भी सुरक्षित लैंडिंग कर पाएंगे. इस समय देश में यह सुविधा केवल इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उपलब्ध है.

ये एयरलाइन्स शुरू कर सकती हैं सेवाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले फेज में तीन बड़ी एयरलाइन्स यहां से अपनी सेवाएं शुरू कर सकती हैं:
- इंडिगो (IndiGo)
- अकासा एयर (Akasa Air)
- एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express)

इन एयरलाइन्स के शुरू होने से यात्रियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की फ्लाइट्स के बेहतर विकल्प मिलेंगे.

एक घंटे में 30 फ्लाइट्स का संचालन

नोएडा एयरपोर्ट पर समानांतर उड़ानों की सुविधा होगी, जिससे एयर ट्रैफिक तेजी से मैनेज किया जा सकेगा. एक घंटे में लगभग 30 विमान टेकऑफ और लैंडिंग कर सकेंगे. इससे यात्रियों को कम समय में बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Noida Airport: 3900 मीटर लंबा रनवे, हर साल 12 मिलियन यात्री, जानिए कैसा बना है देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की इनसाइड फोटोज

Jewar Airport Noida Traffic Advisory: जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए नोएडा ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने से बचें

जेवर एयरपोर्ट आया है, साथ में दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम के लिए मस्त कनेक्टिविटी लाया है

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com