आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए अधिक से अधिक युवाओं को आकर्षित करने के मकसद से निर्वाचन आयोग ने अभिनेता आयुष्मान खुराना की मदद ली है. इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से जारी एक वीडियो में 39 वर्षीय अभिनेता को देखा जा सकता है, जो युवाओं को आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.
‘अंधाधुन', ‘ड्रीम गर्ल', ‘बरेली की बर्फी' और ‘दम लगा के हईशा' जैसी समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले खुराना ने कहा कि यह जरूरी है कि देश का भविष्य तय करने में युवाओं की भागीदारी हो.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘सभी को मतदान करना चाहिए और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भाग लेकर जागरूक नागरिक बनना चाहिए. संसद में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले, हमारी जरूरतों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं को चुनने की शक्ति हमारे पास है.''
निर्वाचन आयोग में मतदाता शिक्षा के निदेशक संतोष अजमेरा ने इस अभियान का समर्थन करने के लिए अभिनेता की प्रशंसा की. अभियान का उद्देश्य चुनावी भागीदारी में शहरी और युवा मतदाताओं की उदासीनता की चिंता पर गौर फरमाना है.
उन्होंने कहा, ‘‘आयुष्मान खुराना का अभिनय बेहद विश्वसनीय और प्रभावशाली है. उनका संदेश उनके फॉलोअर्स, ज्यादातर युवा पीढ़ी के साथ अच्छी तरह से प्रतिध्वनित होता है. ईसीआई ने आयुष्मान की क्षमता और पहुंच का उपयोग युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए किया है.'' लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में होने हैं. वोटों की गिनती चार जून को होगी.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं