कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 का काउंटडाउन शुरू हो गया है. भारत निर्वाचन आयोग आज 2023 कर्नाटक विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होंगे और 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. 24 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है. भाजपा ने विधानसभा की कुल 224 सीटों में से कम से कम 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, जहां मई तक चुनाव होने हैं. इस बीच, कांग्रेस और जद (एस) ने क्रमशः 124 और 93 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की है.
कर्नाटक का राजनीतिक समीकरण
कर्नाटक के चुनाव को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है. ऐसे में पूरे देश की निगाहें कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 पर टिकी हुई हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था. इन चुनावों में भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. कांग्रेस को सबसे अधिक मत प्रतिशत मिला, लेकिन वो 78 सीट जीत पाने में ही सफल रही. वहीं, जनता दल (सेक्युलर) को 37 सीटें प्राप्त हुईं थीं.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
चुनावी मोड में राजनीतिक पार्टियां
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान अभी हुआ भी नहीं है और राजनीतिक पार्टियां अभी से चुनावी मोड में आ गई हैं. कर्नाटक में शिवमोगा जिले के शिकारीपुरा में बंजारों के हिंसक प्रदर्शन को लेकर मंगलवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच राजनीतिक घमासान शुरू हो गया. हिंसक प्रदर्शन को लेकर दोनों दलों ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया. शिकारीपुरा में सोमवार को उस समय चार पुलिस कर्मी घायल हो गए, जब बंजारा समुदाय के हजारों लोग अनुसूचित जाति (एससी) के आंतरिक आरक्षण पर राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. बाद में यह प्रदर्शन हिंसक हो गया.
दरअसल, मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को एससी (लेफ्ट) के लिए 6 फीसदी, एससी (राइट) के लिए 5.5 फीसदी, स्पृश्यों (बंजारा, भोवी, कोरचा, कुरुमा आदि) के लिए 4.5 फीसदी और अन्य के लिए एक फीसदी आंतरिक कोटा की सिफारिश की थी. सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी जाएगी. अनुसूचित जातियों का एक वर्ग आंतरिक आरक्षण की मांग कर रहा है. उनका आरोप है कि केवल कुछ प्रभावशाली उप-जातियां अधिकांश लाभ हासिल कर रही हैं, जबकि कई समुदाय अभी भी हाशिए पर हैं.
कर्नाटक की 224 सीटों में से, सत्तारूढ़ भाजपा ने कम से कम 150 जीतने का लक्ष्य रखा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं