विज्ञापन

B.Tech ड्रॉपआउट ने दिखाई 4.86 लाख महीने की सैलरी स्लिप, छिड़ गई स्किल Vs डिग्री की बहस

IIT की डिग्री के बिना भी आप हर महीने अच्छी खासी सैलरी उठा सकते हैं. अच्छी सैलरी पाने के लिए डिग्री की जरूरत नहीं होती है. ऐसा कहना है B.Tech ड्रॉपआउट लावण्या जैन का. जिन्होंने, एक पोस्ट कर दावा किया है कि वो बिना डिग्री के हर महीने लाखों रुपये काम रहे हैं.

B.Tech ड्रॉपआउट ने दिखाई 4.86 लाख महीने की सैलरी स्लिप, छिड़ गई स्किल Vs डिग्री की बहस
"कॉलेज छोड़ना जिंदगी के सबसे अच्छे फैसलों में से एक"

एक्स पर लावण्या जैन नाम के एक युवक का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने दावा किया है कि B.Tech की डिग्री के बिना भी वो आसानी से हर महीने 4.86 लाख रुपये कमा रहे हैं. भारत में कई स्टूडेंट्स जहां, IIT से पढ़कर अच्छा पैकेज कमाने का सपना देखते हैं, वहीं लावण्या जैन का दावा है कि बिना IIT के डिग्री के वो अच्छी खासी सैलरी उठा रहे हैं.  B.Tech ड्रॉपआउट लावण्या जैन ने अपना ये दावा साबित करने के लिए सैलरी स्लिप भी शेयर की है. साथ ही लिखा है कि कॉलेज छोड़ना उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला था. लावण्या जैन के इस पोस्ट के बाद से ये चर्चा तेज हो गई है कि क्या कॉलेज की डिग्री से ज्यादा जरूरी स्किल है? 

"IIT-ians आपके अंडर काम करते हैं"

पोस्ट करते हुए जैन ने लिखा, "मैं IIT से नहीं हूं. मैंने इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में अपनी B.Tech की पढ़ाई आखिरी सेमेस्टर में ही छोड़ दी थी. मुझे लगता है कि यह मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे फैसलों में से एक था. मैं अपने कॉलेज के सबसे ज्यादा प्लेसमेंट पैकेज (100k USD) से भी अधिक कमा रहा हूं, वह भी एक कॉन्ट्रैक्टर के तौर पर पार्ट-टाइम काम करके. मेरी पैसिव इनकम के 5 जरीये हैं. मेरी मुख्य कमाई से मेरे सारे खर्चे निकल आते हैं. बस एक छोटी सी याद दिलाने वाली बात है कि IIT सिर्फ एक टैग है. हां, इससे आपको एलुमनाई नेटवर्क और थोड़ी पहचान जरूर मिल सकती है, लेकिन उसका क्या फायदा जब आपके अंडर ही कुछ IIT-ians काम कर रहे हों, lol. वहीं अपनी बात को साबित करने के लिए उन्होंने सैलरी से जुड़ा सबूत भी शेयर किया".

उनके पोस्ट पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा, "भाई, हर कोई आपकी तरह टैलेंटेड नहीं होता. एक अन्य यूजर ने लिखा,  "कुछ लोगों को अच्छी नौकरी पाने के लिए सच में IIT के ठप्पे की जरूरत होती है."

ये भी पढ़ें-Success Story: दो दोस्‍त की एक साथ लगी सरकारी नौकरी, फ्रेंडशिप डे की सुबह म‍िली गुड न्‍यूज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Btech Placements, Success Story, Skill Based Cource, Skill Based Education India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com