विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2024

पिछले तीन से चार सालों में आठ करोड़ नई नौकरियां सृजित हुईं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी मुंबई के गोरेगांव उपनगर में क्षेत्र में सड़क, रेलवे और बंदरगाह क्षेत्रों में 29,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत और आधारशिला रखने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

पिछले तीन से चार सालों में आठ करोड़ नई नौकरियां सृजित हुईं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
मुंबई:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन से चार वर्षों में देश में आठ करोड़ नयी नौकरियां उपलब्ध हुईं.

मोदी मुंबई के गोरेगांव उपनगर में क्षेत्र में सड़क, रेलवे और बंदरगाह क्षेत्रों में 29,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत और आधारशिला रखने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

मोदी ने कहा, ‘‘आरबीआई ने हाल में रोजगार पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की है. रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन-चार वर्षों में लगभग आठ करोड़ नयी नौकरियां पैदा हुई हैं. इस आंकड़े ने नौकरियों पर फर्जी खबरें फैलाने वालों को चुप कर दिया है.''

उन्होंने कहा, ‘‘देश में कौशल विकास और रोजगार की जरूरत है और हमारी सरकार इस दिशा में काम कर रही है.''

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुंबई और उसके आसपास की आगामी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से शहर के आसपास के इलाकों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी. उन्होंने कहा, ‘‘छोटे और बड़े निवेशकों ने हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल का उत्साहपूर्वक स्वागत किया है.''मोदी ने कहा, ‘‘मेरा लक्ष्य महाराष्ट्र को दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय शक्ति बनाना और मुंबई को वैश्विक फिनटेक राजधानी बनाना है.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Narendra Modi On Jobs, PM Narendra Modi, Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com