विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2024

लालू यादव के करीबी नेता पर ईडी का शिकंजा, 25 करोड़ की प्रोपर्टी जब्त

अरुण यादव के खिलाफ ईडी की ये कार्रवाई मनी लांड्रिंग मामले में हुई है. उनके यहां फरवरी में ED का सर्च ऑपरेशन हुआ था.

लालू यादव के करीबी नेता पर ईडी का शिकंजा, 25 करोड़ की प्रोपर्टी जब्त
अरुण यादव की कई प्रोपर्टी जब्त

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के करीबी राजद पूर्व विधायक अरुण यादव के खिलाफ ED प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई की है. दरअसल अब अरुण यादव की कई प्रोपर्टी जब्त की गई है. जो प्रोपर्टी जब्त की गई है उसकी अनुमानित कीमत 25 करोड़ बताई जा रही है. उनके खिलाफ ईडी की ये कार्रवाई मनी लांड्रिंग मामले में हुई है. फरवरी में ED का सर्च ऑपरेशन हुआ था.

दानापुर इलाके में राबड़ी देवी के नाम का चार फ्लैट अरुण यादव की विधायक पत्नी किरण देवी के नाम किया गया था. बालू के अवैध खनन से हुई अकूत कमाई के बूते अरुण यादव और किरण देवी की कंपनी किरण दुर्गा कंस्ट्रक्शन प्रा. लिमिटेड ने एक ही दिन में 2 करोड़ 56 लाख 76 हजार रुपये का भुगतान कर दानापुर के मां मरछिया देवी कॉम्प्लेक्स में राबड़ी देवी के पांच फ्लैट खरीद लिए थे. यह सौदा आयकर की कार्रवाई से बेनामी सम्पत्ति बचाने के लिए हुआ था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ED Seize Arun Yadav Property, Lalu Close Aide Arun Yadav, Money Laundring Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com