बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने एक बार फिर समन भेजा है. ED ने अपने समन में कहा है कि तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए अगले महीने की 5 तारीख को आना होगा. ED ने तेजस्वी यादव को लैंड फॉर जॉब मामले में समन भेजा है. वहीं, लालू यादव को बयान दर्ज करने के लिए अगले सप्ताह यानी 27 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा गया है.
इस मामले में ईडी इसी साल 11 अप्रैल को तेजस्वी से करीब 8 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है, लेकिन यह पहली बार है जब ईडी ने लालू यादव को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है. यह समन लालू प्रसाद परिवार के एक करीबी सहयोगी अमित कात्याल से पूछताछ के बाद भेजा गया है. उन्हें नवंबर में ईडी ने गिरफ्तार किया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रेलवे के ग्रुप डी में नौकरी देने का है आरोप
आरोप है कि 2004 से 2009 तक भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में ग्रुप डी के पदों पर कई लोगों को नियुक्त किया गया था. इसके बदले में इन लोगों ने अपनी जमीन तत्कालीन रेल मंत्री लालू यादव के परिवार के सदस्यों और एक संबंधित कंपनी ए के इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड को हस्तांतरित कर दी थी. ईडी ने पहले एक बयान में दावा किया था कि कात्याल इस कंपनी के निदेशक थे, जब इस कंपनी ने लोगों से जमीन हासिल की थी.
पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने जारी किया था समन
बता दें कि इस मामले में कुछ महीने पहले ही चार्जशीट भी दाखिल की गई थी. चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने इसपर संज्ञान लिया था.कोर्ट ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को समन जारी किया था. इसके साथ ही राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व रेलमंत्री लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) को भी समन जारी किया था.
इस मामले मे 17 आरोपियों को कोर्ट ने समन जारी किया
राउज एवेन्यू कोर्ट ने तेजस्वी यादव, लालू यादव ,राबडी देवी समेत इस मामले मे 17 आरोपियों को कोर्ट ने समन जारी किया था. इस चार्जशीट मे पहली बार बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सीबीआई ने आरोपी बनाया गया था. इसमें लालू यादव, राबड़ी देवी समेत 16 लोगों के नाम हैं. जिसमें रेलवे के अधिकारी और नौकरी लेने वालों के नाम शामिल थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं