चुनाव आयोग (Election Commission of India) आज गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. आयोग ने दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया है. माना जा रहा है कि आयोग इसमें दोनों राज्यों में आगामी चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही दोनों राज्यों में आदर्श चुनावी आचार संहिता लागू हो जाएगी.
गुजरात विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में जबकि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को समाप्त हो रहा है. 2017 में हुए विधान सभा चुनावों में दोनों ही राज्यों में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी और सरकार बनाई थी.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं जबकि हिमाचल प्रदेश असेंबली में 68 सीटें हैं. 2017 में गुजरात में 9 और 14 दिसंबर को मतदान हुआ था, जबकि 18 दिसंबर को मतगणना हुई थी. हिमाचल प्रदेश में तब एक ही चरण में 9 नवंबर को मतदान हुआ था और 18 दिसंबर को मतगणना हुई थी.
2017 में गुजरात में बीजेपी को 182 में से 99 सीटों पर जीत मिली थी, कांग्रेस को 77 सीटों पर जीत मिली थी. 6 सीटें अन्य के खाते में 6 गई थीं. साल 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 115 और कांग्रेस को 61 सीटें हासिल हुई थीं.
"आपकी कांग्रेस से क्या सेटिंग है?": अरविंद केजरीवाल का गुजरात चुनाव को लेकर BJP से सवाल
2017 में हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में से 44 पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्जकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था, जबकि कांग्रेस को 21 सीटों से संतोष करना पड़ा था. सीपीएम के खाते में एक सीट गई थी और दो निर्दलीय उम्मीदवार भी जीतने में कामयाब रहे थे. तब बीजेपी के पार्टी प्रदेश इकाई अध्यक्ष को अपनी विधानसभा में हार का सामना करना पड़ा था और बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल को भी हार का मुंह देखना पड़ा था. इसके बाद जयराम ठाकुर को सीएम बनाया गया था.
2017 हिमाचल चुनाव परिणाम-
BJP 44
INC 21
IND 2
CPI(M) 1
गुजरात चुनाव 2017 परिणाम
बीजेपी 99
कांग्रेस 77
अन्य 06
वीडियो: हॉट टॉपिक: विधानसभा चुनाव, आखिर गुजरात में कांग्रेस है कहां?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं