विज्ञापन

'फिल्मों में गढ़े गए पात्र भगवान नहीं...', बोले द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती

द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने कहा कि शास्त्रों और वेदों में जिनका जिक्र नहीं है, वे भगवान नहीं हैं. उन्होंने फिल्मों में गढ़े गए पात्रों की पूजा से दूर रहने और शिव-शक्ति की आराधना की अपील की है.

स्वामी सदानंद सरस्वती देवी-देवताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है.
Photo: NDTV
देवभूमि द्वारका:

गुजरात स्थित द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने देवी-देवताओं की पूजा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि शास्त्रों और वेदों में जिनका जिक्र नहीं है, वे भगवान नहीं हैं. उन्होंने फिल्मों में गढ़े गए पात्रों को भगवान मानने से दूर रहने की अपील की है. शंकराचार्य ने कहा कि नकली देवी-देवताओं से दूर रहें. शास्त्रों और वेदों में जिनका उल्लेख नहीं है, वे भगवान नहीं हैं. मुंबई के सिनेमाघरों में जो बनते हैं, वे भगवान नहीं हैं.

द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने सनातन धर्म और देवी-देवताओं की आराधना को लेकर ये बातें कही हैं. उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि समाज को नकली और काल्पनिक देवी-देवताओं की पूजा से दूर रहना चाहिए.
सच्चे हिंदू धर्म के पालन के लिए भक्तों को पारंपरिक रूप से शिव और शक्ति की आराधना करनी चाहिए. हमारे पूर्वज (बाप-दादा) सदियों से जिन देवी-देवताओं की पूजा करते आ रहे हैं, वही वास्तविक भगवान हैं और हमें उन्हीं की परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए.

शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती

द्वारका पीठ

शंकराचार्य सदानंद सरस्वती ने साफ शब्दों में कहा, "जिनका जिक्र हमारे प्राचीन शास्त्रों और वेदों में नहीं है, उन्हें भगवान नहीं माना जा सकता." उन्होंने आधुनिक दौर में प्रचलित हो रहे नए पंथों और आराध्यों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुंबई के सिनेमाघरों (फिल्मों) में जो गढ़े जाते हैं, वे भगवान नहीं हो सकते.

(इनपुट- जयदीप लखानी)

यह भी पढ़ें | ‘ऐसा व्यवहार पहले विधर्मी करते थे...', शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का प्रशासन पर तीखा प्रहार

यह भी पढ़ें | स्वामी सदानंद शारदा पीठ के शंकराचार्य बने, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sadanand Saraswati, Dwarka Peeth Shankaracharya, Characters, Bollywood, Gods
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com