विज्ञापन

DUSU चुनाव जीत के बाद बोले दीपांशु शौकीन-नंगे पांव चलूंगा, जब तक सत्य निकेतन मृतकों को इंसाफ नहीं मिलता

DUSU चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले दीपांशु शौकीन ने कहा कि नंगे पांव चलने का उनका संकल्प अभी जारी रहेगा.

दीपांशु शौकीन ने NDTV से बात की
  • दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में ABVP को अध्यक्ष पद समेत तीन सीटों पर सफलता मिली है.
  • निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर 30,615 वोट हासिल कर चुनाव जीता है.
  • दीपांशु शौकीन ने क्षेत्रवाद और जातिवाद से ऊपर उठकर छात्रों का विश्वास हासिल करने पर आभार जताया.
नई दिल्ली:

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में ABVP को अध्यक्ष पद समेत तीन सीटों पर जीत मिली है. इसके अलावा उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उतरे दीपांशु शौकीन विजयी रहे हैं. निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने 30,615 वोट हासिल कर उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की. शौकीन को एनएसयूआई ने टिकट नहीं दिया था, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा. दीपांशु शौकीन ने NDTV से बात की है.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में जीत के बाद उपाध्यक्ष पद के विजेता दीपांशु शौकीन ने छात्रों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह उनकी नहीं, बल्कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों की जीत है.

दीपांशु शौकीन ने कहा, "दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों की जीत हुई है. क्षेत्रवाद, जातिवाद और हर तरह की राजनीति से ऊपर उठकर छात्रों ने मुझ पर भरोसा जताया है. उन्होंने मुझे चुना ताकि मैं उनकी आवाज उठा सकूं और उनके हकों की लड़ाई लड़ सकूं. मैं सबसे ज्यादा धन्यवाद उन छात्रों का करना चाहता हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया."

कांग्रेस में वापसी के सवाल पर क्या बोले?

कांग्रेस में वापसी को लेकर पूछे गए सवाल पर दीपांशु शौकीन ने कहा, "अभी इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी. यह फैसला भी मैं दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों पर छोड़ता हूं. यह मेरी अकेले की जीत नहीं है. यह लड़ाई भी छात्रों के साथ मिलकर लड़ी गई थी और जीत भी उन्हीं की है. इसलिए आगे जो भी फैसला होगा, उसमें छात्रों की भावना सबसे महत्वपूर्ण होगी."

चप्पल या जूता कब पहनेंगे?

अपने नंगे पैर रहने के संकल्प पर दीपांशु शौकीन ने कहा, "जब मेरी प्रतिज्ञा पूरी होगी, तब मैं चप्पल या जूता पहनूंगा. सत्य निकेतन हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों को न्याय दिलाने की मांग को मैं मजबूती से उठाऊंगा. जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, मेरा संकल्प जारी रहेगा."

ये भी पढ़ें : Explainer: कैसे भाजपा को नैरेटिव वाली ताकत देगी DUSU में ABVP की जीत, पंजाब यूनिवर्सिटी में भी लहराया था परचम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DUSU, DUSU Election, Deepanshu Shokeen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com