विज्ञापन

डीयू में ABVP की जीत से बमबम बीजेपी, कहा-झूठ की गूंज पर भारी यूथ की गूंज

बीजेपी ने कांग्रेस और उससे जुड़े छात्र संगठनों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने युवाओं को गुमराह करने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन छात्र उनके दावों और आरोपों से प्रभावित नहीं हुए.

डीयू में ABVP की जीत से बमबम बीजेपी, कहा-झूठ की गूंज पर भारी यूथ की गूंज
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की जीत
NDTV

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की जीत से बीजेपी बेहद उत्साहित है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि दिल्ली विश्वविद्यालय महज एक विश्वविद्यालय नहीं, बल्कि 'मिनी इंडिया' है और यहां का जनादेश देश के युवाओं की सोच को दर्शाता है. बीजेपी ने इस जीत को विकास, राष्ट्रवाद और आकांक्षी भारत के समर्थन के रूप में पेश करते हुए दावा किया कि युवाओं ने विपक्ष के 'भ्रम फैलाने वाले अभियान' को पूरी तरह खारिज कर दिया.

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय देश के सबसे बड़े, मुख्यधारा और विविधता वाले शैक्षणिक संस्थानों में से एक है, जहां देश के अलग-अलग राज्यों और सामाजिक पृष्ठभूमि से छात्र पढ़ने आते हैं. ऐसे में DUSU में ABVP की जीत को पार्टी केवल छात्र राजनीति की सफलता नहीं, बल्कि युवाओं का एक बड़ा राजनीतिक संदेश मान रही है. पार्टी का कहना है कि आज का युवा विकास, अवसरों और राष्ट्रहित से जुड़ी राजनीति के साथ खड़ा दिख रहा है.

'कांग्रेस की झूठ की गूंज असर पैदा नहीं कर सकी'

बीजेपी ने कांग्रेस और उससे जुड़े छात्र संगठनों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने युवाओं को गुमराह करने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन छात्र उनके दावों और आरोपों से प्रभावित नहीं हुए.

पार्टी सूत्रों ने कहा कि 'झूठ की गूंज' दिल्ली विश्वविद्यालय में असर पैदा नहीं कर सकी और छात्रों ने अपने मत से साफ संदेश दे दिया कि वे नकारात्मक राजनीति से दूरी बनाना चाहते हैं.

'NSUI इस चुनाव में खाता तक नहीं खोल सकी'

सूत्रों ने यह भी दावा किया कि कभी DUSU की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाली NSUI इस चुनाव में खाता तक नहीं खोल सकी. बीजेपी का कहना है कि यह नतीजा कांग्रेस और युवाओं के बीच बढ़ती दूरी को दिखाता है.

उनके मुताबिक, युवा वर्ग कांग्रेस की पारंपरिक शैली की राजनीति को स्वीकार नहीं कर रहा और वह नए अवसरों तथा सकारात्मक एजेंडे को प्राथमिकता दे रहा है.

बीजेपी सूत्रों के अनुसार, ABVP का प्रदर्शन खास तौर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में बेहद मजबूत रहा. पार्टी का दावा है कि श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC), हिंदू कॉलेज, हंसराज कॉलेज, किरोड़ीमल कॉलेज (KMC), रामजस कॉलेज और लॉ फैकल्टी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संगठन को अच्छा समर्थन मिला. बीजेपी इसे देश के मेधावी और महत्वाकांक्षी छात्रों के बीच ABVP की स्वीकार्यता का संकेत मान रही है.

पार्टी का मानना है कि DUSU चुनाव परिणाम केवल विश्वविद्यालय की राजनीति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह भी दर्शाते हैं कि देश का युवा किस तरह के मुद्दों और विचारों के साथ खुद को जोड़कर देख रहा है. बीजेपी ने इस जीत को युवाओं के भरोसे और ABVP की जमीनी पकड़ का प्रमाण बताया है.

यह भी पढ़ें: नंगे पैर चुनाव प्रचार कर दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास, DUSU चुनाव में निर्दलीय उपाध्यक्ष बनकर तोड़े 2 रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DUSU Election, ABVP, Delhi Univeristy News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com